न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनम के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, वापसी को लेकर उत्साहित, सपना ने इंस्टा से हटाई सभी पोस्ट...

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को ही करिअर बनाया। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 2:20:28

2 News : सोनम के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, वापसी को लेकर उत्साहित, सपना ने इंस्टा से हटाई सभी पोस्ट...

वर्सेटाइल एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर (39) ने भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए एक्टिंग को ही करिअर बनाया। हालांकि साल 2018 में यूके बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से काफी हद तक दूरी बना ली। साल 2022 में उनके बेटा वायु हुआ, जो अब 2 साल का हो गया है। अभिनेत्री अक्सर अपने पति और बच्चे के साथ तस्वीरें साझा करती है। पिछले महीने बेटे के दूसरे जन्मदिन पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट भी साझा की थी।

सोनम अब बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। सोनम अगले साल की शुरुआत में अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर देंगी। सोनम ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद कैमरे का सामना करने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं। मुझे अभिनेत्री बनना और अपने काम के जरिए अलग-अलग कैरेक्टर को निभाना बहुत पसंद है। मैं अगले साल की शुरुआत में सेट्स पर वापस आऊंगी। इस OTT प्रोजेक्ट की डिटेल फिलहाल लॉक ही रखी गई हैं, इसलिए जब तक इसका ऐलान नहीं हो जाता मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकती हू्ं। यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है।

फिलहाल मैं इतना ही कह सकती हूं। सोनम आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में दिखी थीं। यह फिल्म जियो सिनेमा पर 7 जुलाई 2023 को रिलीज की गई थी। शोम माखिजा इसके डायरेक्टर थे। इसमें सोनम के साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे थे। बता दें सोनम शादी के बाद ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘संजू’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘द जोया फैक्टर’, ‘एके वर्सेज एके’ में भी नजर आई थीं। सोनम की पहली फिल्म साल 2007 में आई डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की ‘सांवरिया’ थी। इस फिल्म के साथ ही दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

sonam kapoor,actress sonam kapoor,sonam comeback,anil kapoor,anand ahuja,vayu,sonam ott project,blind movie,sapna choudhary,dancer sapna choudhary,sapna instagram

सपना चौधरी 4 सितंबर को करने जा रहीं कुछ बड़ा ऐलान

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (33) अपने खास अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनके लटके-झटके पूरी दुनिया में छा जाते हैं। सोशल मीडिया पर आएदिन उनके वीडियो वायरल होते हैं। आम हो या खास हर किसी को सपना के गानों पर झूमते देखा जा सकता है। अब सपना ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सबको चौंका दिया। दरअसल सपना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सभी पोस्ट, तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

इसे देख फैंस के होश उड़ गए। सपना की अच्छी-खासी फॉलोइंग है। सपना को 6.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर सपना ने ऐसा क्यों किया। सपना ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने खास पलों को शेयर कर रही हैं जहां सलमान खान, अक्षय कुमार, विराट कोहली सपना के गानों पर डांस करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो के साथ ही सपना कहती हैं कि “4 सितंबर को बड़ा ऐलान होने वाला है। हरियाणा की गलियों से बिग बॉस के घर तक गई। अपने गानों पर सबको नचाया, लेकिन अब और क्या करेगी आपकी सपना। कनेक्टेड रहें क्योंकि कुछ बेस्ट आने वाला है?” इस वीडियो को देख यूजर्स काफी कंफ्यूज हैं। उन्हें सपना की नई पोस्ट का इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क