न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने शेयर किया वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो, इमोशनल दिखीं रेखा, ‘काकुड़ा’ की स्क्रीनिंग में छाया कपल

हाल ही विवाह बंधन में बंधे एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने अपने वेडिंग रिसेप्शन का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jul 2024 12:49:47

2 News : सोनाक्षी ने शेयर किया वेडिंग रिसेप्शन का वीडियो, इमोशनल दिखीं रेखा, ‘काकुड़ा’ की स्क्रीनिंग में छाया कपल

हाल ही विवाह बंधन में बंधे एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने अपने वेडिंग रिसेप्शन का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें दूल्हा और दुल्हन को बॉलीवुड के पुराने गानों पर झूमते हुए देखा जा सकता है। वे 'बोले चूड़ियां', 'चल छैयां छैयां' जैसे गानों पर जमकर थिरके। सोनाक्षी और जहीर पैपराजी के साथ पोज देते हुए भी दिखे। सोनाक्षी अपनी बेस्ट फ्रेंड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को भी जोर से हग करती नजर आईं। सोनाक्षी ने 90 के दशक की मशहूर हीरोईन काजोल के साथ पोज दिए।

कपल को ‘राम लखन’ फिल्म में अनिल कपूर के गाने 'माय नेम इज लखन' के हुक स्टैप पर डांस करते हुए देखा गया। इसके साथ ही सोनाक्षी ने दबंग फिल्म के को-स्टार सलमान खान को हग किया। इसके बाद वीडियो में सोनाक्षी को अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं रेखा को इमोशनल होने पर संभालते हुए देखा गया। दरअसल सोनाक्षी को देख रेखा की आंखों से आंसू आ गए। तब सोनाक्षी इमोशनल रेखा को कहती हैं, “रोना मत।” इसके बाद रेखा को सोनाक्षी की बलाएं लेते हुए देखा जा सकता है और वह कहती हैं, “बहुत खुश हूं।”

वीडियो में सोनाक्षी को माता-पिता पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ग्रुप फोटो के लिए जहीर का नाम पुकारते हुए देखा जा सकता है। साथ ही राजकुमार राव, अरबाज खान, आयुष शर्मा, सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी 'मुझसे शादी करोगी' और 'ये काली काली आंखें' जैसे गानों पर थिरक रहे हैं। कपल ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “#शादी ASMR. महसूस कीजिए, एंजॉय कीजिए...जैसे हमने किया। परफेक्ट वेडिंग के लिए हमारे दोस्तों, परिवार और टीम का शुक्रिया!! सोना और जहीर की शादी....एक एपिक पार्टी तो बनती है बॉस!!!”

सोनाक्षी की हॉरर-कॉमेडी मूवी ‘काकुड़ा’ 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

सोनाक्षी की शादी के बाद पहली फिल्म हॉरर-कॉमेडी 'काकुडा' रिलीज होने जा रही है। फिल्म 12 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। गुरुवार (10 जुलाई) रात सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर संग स्पॉट हुईं। वे ‘काकुडा’ की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। व्हाइट शर्ट और ब्लैक चश्मा लगाए कंफर्टेबल ब्लैक सूट में सोनाक्षी बेहद अट्रैक्टिव लग रही थीं।

जहीर बेज कलर की ओवरसाइज्ड शर्ट, ऑफ-व्हाइट ट्राउजर और टैन जूतों में कैजुअल लुक में हैंडसम लग रहे थे। कार से उतने के बाद जहीर सीधे सोनाक्षी के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद जोड़े ने रेड कार्पेट पर एक-दूसरे को पकड़कर खूब पोज दिए। ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इससे पहले इंस्टाग्राम पर ‘काकुड़ा’ का ट्रेलर शेयर करते हुए जहीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। वेड डन काकुड़ा।” बता दें ‘काकुड़ा’ में सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क