न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी सिन्हा का 11 करोड़ का अपार्टमेंट देख तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे आप, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्में की हैं। सोनाक्षी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 11:25:14

सोनाक्षी सिन्हा का 11 करोड़ का अपार्टमेंट देख तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे आप, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अब तक के करिअर में कई शानदार फिल्में की हैं। सोनाक्षी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा है। अब सोनाक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस नए घर की झलक शेयर की है। सोनाक्षी ने फैंस को बताया कि इस घर के साथ उन्होंने सपना पूरा किया है।

वीडियो में सोनाक्षी 4000 स्क्वायर फुट में फैले लग्जरी अपार्टमेंट में सबका स्वागत करती दिखीं। सी-फेसिंग अपार्टमेंट में सोनाक्षी ने 4 बेडरूम के साथ आर्ट स्टूडियो, योगा स्पेस और वॉक इन वार्डरोब भी बनवाया है। सोनाक्षी के मुताबिक इस अपार्टमेंट की सबसे खूबसूरत चीज डाइनिंग टेबल है। घर को इंटीरियर डिजाइनर कपल राजीव और एकता पारिख ने डिजाइन किया है।

सोनाक्षी ने घर में खुद की बनाई हुई पेंटिंग्स शोकेस की हैं। सोनाक्षी का यह अपार्टमेंट बांद्रा के केसी रोड के पास स्थित 81 ऑरियट बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर है। सोनाक्षी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपार्टमेंट की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

सोनाक्षी सिन्हा अब इन फिल्मों में आएंगी नजर

जैपकी वेबसाइट के मुताबिक सोनाक्षी ने 29 अगस्त को घर की रजिस्ट्री करवाई थी। उन्होंने 55 लाख की स्टैम्प ड्यूटी और 30 हजार रुपए का प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन भी दिया है। इससे पहले सोनाक्षी ने मार्च 2020 में बांद्रा में करीब 14 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट खरीदा था।

सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह रितेश देशमुख के साथ 'ककुड़ा', अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' और संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। सोनाक्षी की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘डबल एक्सएल’ थी। इसमें उनके साथ हुमा कुरैशी थीं। सोनाक्षी की पहली फिल्म सलमान खान के साथ साल 2010 में आई ‘दबंग’ थी, जो सुपरहिट रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका