न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी बेच रहीं अपनी शादी वाला आलीशान अपार्टमेंट! कियारा ने अपने फेवरेट कपल को विश की एनिवर्सरी

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी करीब दो महीने पहले 23 जून को हुई थी। तब से ही कपल लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Aug 2024 8:33:38

2 News : सोनाक्षी बेच रहीं अपनी शादी वाला आलीशान अपार्टमेंट! कियारा ने अपने फेवरेट कपल को विश की एनिवर्सरी

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी करीब दो महीने पहले 23 जून को हुई थी। तब से ही कपल लगातार लाइमलाइट में बना हुआ है। वे 2-3 दफा हनीमून पर जा चुके हैं। सोनाक्षी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से हसीन पलों की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सोनाक्षी मुंबई स्थित अपने जिस आलीशान अपार्टमेंट में जहीर के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं वह अब बिकने वाला है। फैंस को इस पर विश्वास नहीं हो रहा।

सोनाक्षी अक्सर अपार्टमेंट की तस्वीरों से रूबरू कराती हैं। इसे उन्होंने बड़े शौक के साथ सजाया था। इसके अलावा इसमें उनकी शादी से जुड़ी कई यादें हैं। अपार्टमेंट में शानदार इंटीरियर और भरपूर जगह है। बताया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट की कीमत 25 करोड़ रुपए है। अपार्टमेंट को बेचने के पीछे की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि कहा जा रहा है कि सोनाक्षी अब एक नए घर की तलाश में हैं जहां वह जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करना चाहती हैं।

एक रियल एस्टेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपार्टमेंट को बेचने संबंधी पोस्ट अपलोड की गई है। इसमें इस बंगले से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। इसके अलावा पूरे घर की झलक दिखाई गई है। वीडियो में यह तो नहीं बताया गया कि यह सोनाक्षी का अपार्टमेंट है लेकिन यूजर्स ने तुरंत इसे पहचान लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि सोनाक्षी ने कुछ महीने पहले अपने इस घर का हाउस टूर करवाया था।

इस वीडियो में नजर आ रहा घर भी एकदम सोनाक्षी के घर जैसा ही है। वहीं सोनाक्षी ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। ऐसे में अटकलें लगने लगी हैं। सोनाक्षी ने अब तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सोनाक्षी ने सितंबर 2023 में बांद्रा रिक्लेमेशन, बांद्रा वेस्ट में 81 ऑरेटे की 26वीं मंजिल पर यह लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था।

कियारा आडवाणी के माता-पिता आज मना रहे शादी की वर्षगांठ

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले साल राजस्थान के जैसलमेर में शादी की थी। वे बी-टाउन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। फैंस कपल को बेहद पसंद करते हैं। अब कियारा ने अपने फेवरेट कपल का खुलासा किया है। कियारा अपने माता-पिता को सबसे पसंदीदा कपल मानती हैं। आज मंगलवार (20 अगस्त) को कियारा के पैरेंट्स जगदीप आडवाणी और जेनेवीव जाफरी शादी की सालगिरह मना रहे हैं।

इस खास मौके पर कियारा ने अपने माता-पिता को उनकी शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। इन तस्वीरों के साथ कियारा ने उन्हें अपना पसंदीदा जोड़ा बताया है। फोटो में कियारा के पैरेंट्स के जवानी के दिनों की तस्वीरें हैं। एक तस्वीर उनकी शादी समारोह की है तो वहीं अन्य तस्वीरों में पूरी फैमिली के साथ कियारा एंजॉय कर रही हैं।

एक फोटो में कियारा पति और पैरेंट्स के साथ प्लेन में यात्रा कर रही हैं और सभी मिलकर प्लेइंग कार्ड खेल रहे हैं। कियारा ने कैप्शन में ढेर सारी प्यार भरी इमोजी के साथ लिखा, “मेरे पसंदीदा जोड़े को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।” बता दें कियारा के पिता एक बिजनेसमैन हैं जो मुंबई में ही कारोबार करते हैं। उन्होंने जेनेवीव से लव मैरिज की थी। जेनेवीव मुस्लिम और आधी ब्रिटिश मूल की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क