न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी सिन्हा की हल्दी सेरेमनी की डेट आई सामने, शादी को लेकर खुश नहीं हैं मां-भाई, एक्ट्रेस को किया अनफॉलो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सोनाक्षी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Jun 2024 12:02:43

सोनाक्षी सिन्हा की हल्दी सेरेमनी की डेट आई सामने, शादी को लेकर खुश नहीं हैं मां-भाई, एक्ट्रेस को किया अनफॉलो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सोनाक्षी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर ने अपने-अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की। दोनों ने सोमवार को कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सोनाक्षी द्वारा शेयर की गई फोटो में उनकी दोस्त एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और जहीर की बहन सनम भी नजर आ रही हैं। सोनाक्षी के घर फंक्शन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इस बीच सोनाक्षी की हल्दी सेरेमनी की डेट भी सामने आ गई है। यह सेरेमनी 20 जून को होगी।

इसका आयोजन सोनाक्षी के मुंबई स्थित बांद्रा वाले घर में होगा। फंक्शन में करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। इनकी संख्या 50 से भी कम होगी। शादी के सभी फंक्शन में क्लोज फ्रेंड और फैमिली के लोग ही नजर आएंगे। सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि सोनाक्षी ने प्लानर को हेल्दी सेरेमनी की साज-सजावट को लेकर कुछ आइडिया शेयर किए हैं।

यह रस्म टिपिकल येलो और पिंक थीम की नहीं होगी। सोनाक्षी मेनस्ट्रीम डेकोरेशन से बचना चाहती हैं। शादी 23 जून को होगी। कपल मुंबई में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्तरां में शादी की पार्टी थ्रो करेंगे। इसमें रैपर हनी सिंह, एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों, संजय लीला भंसाली सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,sonakshi haldi ceremony,zaheer iqbal,actor zaheer iqbal,sonakshi zaheer,sonakshi zaheer marriage,poonam sinha,luv sinha,shatrughan sinha

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर उनके घरवाले नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने पिछले दिनों कहा था कि अगर उन्हें उनकी बेटी सोनाक्षी बुलाएंगी तो वह शादी में जरूर शरीक होंगे, लेकिन भाई लव सिन्हा ने तो साफ कह दिया था कि उनका इस मैटर से कोई लेना-देना नहीं है। सोनाक्षी की जहीर संग शादी शायद एक्ट्रेस के घरवालों को मंजूर नहीं है इसलिए दूरियां सोशल मीडिया तक बढ़ गई हैं।

अब रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा और भाई लव सहित उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। हालांकि यह पता नहीं चल पा रहा कि वे पहले से ही सोनाक्षी को फॉलो करते थे या नहीं। यह पोस्ट देख फैंस हैरान हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “लगता है मां और एक भाई इस शादी से खुश नहीं हैं। क्या यह वही भाई है जिसने उसकी शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं?”

एक अन्य ने कहा, “अगर यह जानबूझकर किया गया है, तो यह दुखद है। मुझे उम्मीद है कि सोनाक्षी और उनके BF की शादी लंबी और संतुष्टिदायक रहेगी। इससे पहले सोनाक्षी के मामा फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने दावा किया था कि शत्रुघ्न शादी की योजना नहीं बताने को लेकर नाराज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क