न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी की शादी पर दोस्त और भाई ने दी यह रिएक्शन, ससुराल लौटी यह एक्ट्रेस, शेयर की फोटो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड 23 जून को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। दो दिन पहले ही सामने आई इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 12 Jun 2024 12:34:05

2 News : सोनाक्षी की शादी पर दोस्त और भाई ने दी यह रिएक्शन, ससुराल लौटी यह एक्ट्रेस, शेयर की फोटो

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड 23 जून को विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। दो दिन पहले ही सामने आई इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचाई हुई है। शादी से जुड़ी तरह-तरह की खबरें चल रही हैं। सोनाक्षी के फैंस हर बात जानने को बेकरार हैं। पहले खबर आ रही थी कि कपल मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इंटीमेंट वेडिंग करेगा। अब कहा जा रहा है कि वे रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और 23 जून को फ्रेंड्स और फैमिली के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा।

सोनाक्षी के एक करीबी दोस्त ने जूम को बताया कि मुझे 23 जून की शाम को कपल की शादी सेलिब्रेट करने का इनविटेशन मिला है। लेकिन रियल मैरिज के बारे में उसमें कुछ नहीं बताया गया है। कपल या तो पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर चुका है या फिर 23 जून की सुबह ऐसा कर सकता है, लेकिन कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं होगा, बस एक पार्टी होगी। इस बीच सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने एचटी सिटी संग बात करते हुए कहा कि शादी को लेकर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा।

बेहतर होगा कि आप सोनाक्षी या दूसरे व्यक्ति तक पहुंचें। मैं बस इतना कह सकता हूं कि मुझे इस मामले पर कुछ नहीं कहना है। गौरतलब है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर भी काफी शोर है। इसमें सलमान खान से लेकर ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ वेब सीरीज की पूरी कास्ट के भी शामिल होने की उम्मीद है।

इसके अलावा आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण शर्मा के नाम को भी लेकर चर्चा है। वैसे तो सेलीब्रेशन के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोनाक्षी के परिवार के एक करीबी सूत्र ने PTI को बताया कि शादी की खबर सच है। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों ने साथ में साल 2022 में आई फिल्म ‘डबल एक्सल’ में काम किया है।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,actor zaheer iqbal,sonakshi zaheer,luv sinha,dalljiet kaur,nikhil patel,sahlin bhanot

पति निखिल पटेल के साथ विवाद के बीच भारत से केन्या पहुंचीं दलजीत कौर

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपने दूसरे पति बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ रिश्ते में आई दरार के चलते लाइमलाइट में हैं। दोनों एक-दूसरे पर सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साधते रहते हैं। दलजीत 5 महीने पहले ही निखिल का घर छोड़कर बेटे को लेकर मुंबई आ गई थीं। दलजीत ने साल 2023 में निखिल के साथ शादी की थी, लेकिन 8 महीने में ही वह अलग हो गईं।

निखिल से अलग होने के बाद भारत लौटीं दलजीत एक बार फिर केन्या पहुंच गई हैं। दलजीत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस ओर इशारा करते हुए एक फोटो शेयर की है। फोटो में वह अपनी गर्ल स्क्वॉड के साथ नजर आ रही हैं। दलजीत ने लोकेशन शेयर की है, जिसके अनुसार वह केन्या की राजधानी नैरोबी में हैं। दलजीत ब्लैक कलर की ड्रेस पहने किसी ओपन रेस्टोरेंट में हैं। दलजीत ने कैप्शन में लिखा, “जब आप अपनी गर्ल स्क्वाड के साथ हों।”

अब फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि या तो दलजीत और निखिल में पैचअप हो गया या फिर कुछ और बात है। बता दें कि दलजीत ने निखिल पर धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। जवाब में निखिल ने भी नोटिस भेजकर दिलजीत से अपना सारा सामान ले जाने को कहा। दिलजीत की पहली शादी एक्टर शालीन भनोट के साथ हुई थी, जो 6 साल ही चली। उनके एक बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क