न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी ने भाइयों को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा-बचपन में मुझसे जलते थे लव-कुश, एक्ट्रेस ने बताए अपने घर के कड़े नियम

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। सोनाक्षी के खाते में कई कमाल की फिल्में हैं, जिनमें उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 11:34:20

सोनाक्षी ने भाइयों को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा-बचपन में मुझसे जलते थे लव-कुश, एक्ट्रेस ने बताए अपने घर के कड़े नियम

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में एक दशक से ज्यादा हो चुका है। सोनाक्षी के खाते में कई कमाल की फिल्में हैं, जिनमें उनकी बेहतरीन अदाकारी देखने को मिली। सोनाक्षी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने जुड़वां भाई लव और कुश के बारे में बात की। सोनाक्षी ने बताया कि जब वह छोटी थी तो उनके माता-पिता उन्हे काफी लाड़-प्यार देते थे और इस वजह से उनके दोनों बड़े भाइयों को उनसे जलन होती थी।

सोनाक्षी ने हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत में सोनाक्षी ने भाई-बहन के लड़ाई-झगड़ों के बारे में खुलकर बात की और कहा कि मैं सबसे छोटी, घर की लड़की तो सबसे लाडली, तो भाइयों को जलन भी तो होती थी और ये मुझे बहुत खलता था। वैसे सभी भाई-बहन लड़ते हैं और लव और कुश के साथ मेरा झगड़ा कोई अलग नहीं था। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भाइयों के साथ सोनाक्षी की कथित अनबन लाइमलाइट में थी। दरअसल सोनाक्षी ने पिछले साल 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ इंटरफेथ शादी की थी। उनके भाई शादी में शामिल नहीं हुए थे।

हालांकि कुश को कुछ फंक्शन में देखा गया, लेकिन लव कहीं नजर नहीं आए। सोनाक्षी-जहीर ने सिविल मैरिज की थी और उनकी शादी में पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा शामिल हुए थे। पहले यह भी कहा जा रहा था कि शादी से शत्रुघ्न भी नाखुश हैं। लव ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसे देख लग रहा था कि भाई-बहन के बीच कोई न कोई बात तो जरूर है। कयास लगाए जा रहे थे कि लव को जहीर अपनी बहन के लिए बतौर जीवनसाथी पसंद नहीं थे और इसी वजह से उन्होंने शादी से दूरी बनाए रखी।

बता दें कि लव और कुश ने भी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई थी, लेकिन वे सफल नहीं रहे। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर दोनों की जोड़ी साथ में प्यारी लगती है। उन्होंने शादी से पहले 7 साल अपने रिश्ते को छिपाए रखा लेकिन अब वो अपने प्यार को जगजाहिर करने से चूकते नहीं हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के जरिए वो अक्सर फनी और कपल गोल्स शेयर करते रहते हैं। दोनों कई दफा हनीमून पर विदेश की सैर कर चुके हैं।

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,luv sinha,kussh sinha,shatrughan sinha,poonam sinha,sonakshi brothers,zaheer iqbal

सोनाक्षी ने कहा, मैं घर में छुपते-छुपाते भी एंट्री नहीं कर सकती थीं क्योंकि…

सोनाक्षी ने अपने घर के कड़े नियमों के बारे में बात करते हुए बताया कि मेरी मां को मेरा देर रात तक घर से बाहर रुकना बिल्कुल पसंद नहीं था। इस वजह से वह मुझ पर नजर रखती थीं। जब मैंने काम करना शुरू किया तब भी मेरे घर में रात 1:30 बजे का कर्फ्यू था। जब तक मैं 32 साल की नहीं हो गई, यह वैसा ही चलता रहा। मैं घर में छुपते-छुपाते भी एंट्री नहीं कर सकती थीं, क्योंकि घर में कोई ऐसा इंसान भी मौजूद था, जो मेरे पल-पल की खबर मेरे माता-पिता को देता था।

मैं रामायण में 10वीं मंजिल पर रहती थी, जबकि मेरे माता-पिता 5वीं मंजिल पर रहते थे, लेकिन जब भी मैं घर पहुंचती थी हमारे टेलीफोन ऑपरेटर झा जी उन्हें मेरी जानकारी देते थे। झा जी एक बहुत अच्छे इंसान हैं। जैसे ही मेरी कार अंदर आती, वैसे ही वह मेरे पैरेंट्स को फोन करके बोलते बेबी आ गई है। मैंने कई बार ये कोशिश की कि वो मेरे पैरेंट्स को फोन ना करें, लेकिन यह कभी काम नहीं आया। इन कड़ी पाबंदियों के बावजूद मैंने जहीर के लिए अपने घर के कड़े नियमों को तोड़ा है। हालांकि जब भी मैंने कर्फ्यू तोड़ा फिर मुझे इसके लिए डांट पड़ती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ