न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का ऑडियो कार्ड हुआ वायरल, ऐसे दे रहे मेहमानों को न्यौता, आप भी सुनें

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियां बटोर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 11:47:57

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का ऑडियो कार्ड हुआ वायरल, ऐसे दे रहे मेहमानों को न्यौता, आप भी सुनें

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उन्होंने रजिस्टर मैरिज कर ली है, तो कुछ में बताया जा रहा है कि कपल 23 जून को विवाह बंधन में बंधेगा। सोनाक्षी-जहीर इस बीच शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। यह ऑडियो फॉर्म में है, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की आवाज सुनाई दे रही है।

दोनों अपने दोस्तों से उनकी खुशी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। कार्ड में एक ऑडियो क्यूआर कोड शामिल है, जिसमें सोनाक्षी-जहीर का मैसेज है। ऑडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इसमें शुरुआत में सोनाक्षी बोलती हैं, “हमारे सभी हिप, टेक सैवी, जासूस फ्रेंड्स और परिवार को, जो इस पेज पर आने में सफल रहे उन्हें हाय।” फिर जहीर कहते हैं, “

पिछले 7 साल से हम साथ हैं, सारी खुशियां, प्यार, हंसी और कई रोमांचक पल हमें यहां तक साथ लाया।” फिर सोनाक्षी कहती हैं, “यह पल जहां एक-दूसरे के गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड होने से लेकर एक-दूसरे के पति और पत्नी बनने तक का समय है।” फिर कपल कहता है, “फाइनली ये सेलिब्रेशन आपके बिना पूरा नहीं हो सकता। इसलिए 23 जून को आप जो भी कर रहे हैं, उसे छोड़ दें और हमारे साथ पार्टी करें। जल्द मिलते हैं।”

sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,actor zaheer iqbal,sonakshi zaheer,audio marriage card,double xl movie,sonakshi zaheer marriage

सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग कार्ड पर लिखा है, लाल रंग के कपड़े न पहनें

वेडिंग कार्ड पर रात 8 बजे का टाइम, ड्रेस कोड फॉर्मल्स और फेस्टिव लिखा है। साथ ही लिखा है लाल रंग के कपड़े न पहनें। खबरों की मानें तो भले ही सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं कर रही हों, लेकिन अपने खास दिन को शानदार बनाने के लिए वह लगातार काम कर रही हैं। पिछले कई महीनों से वह इस दिन के लिए तैयारी कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी शादी को सादगी के करीब रखने की कोशिश की है इसलिए उन्होंने शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड भी रखा है। हो सकता है कि सोनाक्षी रेड लहंगा पहनने वाली हो, जिसके चलते वह गेस्ट को रेड पहनने से मना कर रही हैं। कार्ड पर ऊपर लिखा हुआ है, “अफवाहें सच थीं।”

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की पार्टी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां बास्टियन में होगी। जूम को दिए इंटरव्यू में कपल के एक करीबी ने बताया था कि दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे और 23 जून को रिसेप्शन पार्टी होगी। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर ने ‘डबल एक्सएल’ फिल्म में साथ काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका