न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रकुल और जैकी की शादी को लेकर ये बातें भी आईं सामने, पैपराजी को देख इसलिए भड़के सैफ, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड फिल्ममेकर व एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें आ रही हैं कि दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 2:04:43

2 News : रकुल और जैकी की शादी को लेकर ये बातें भी आईं सामने, पैपराजी को देख इसलिए भड़के सैफ, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड फिल्ममेकर व एक्टर जैकी भगनानी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें आ रही हैं कि दोनों फरवरी में शादी रचा लेंगे। साथ ही शादी के अंदर नो फोन पॉलिसी रखने की योजना बनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि कपल 22 फरवरी को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाला है। वे बेहद इंटिमेट वेडिंग करने वाले हैं जिसमें फोन का भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

वे नहीं चाहते कि वेडिंग फंक्शन के दौरान किसी भी तरह की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आए। सूत्र ने जानकारी दी कि वे बहुत प्राइवेट लोग हैं, यही वजह है कि वे अपनी प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करने तरीकों के बारे में सोच रहे हैं। उदाहरण के लिए, वे मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी अपनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से अधिकतर सितारे इसी पॉलिसी का पालन कर रहे हैं।

फैंस को उनके इस खास मौके की झलक शादी के बाद ही देखने को मिलती है। या तो दूल्हा-दुल्हन या फिर उनका कोई करीबी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें व वीडियो शेयर करता है। रिपोर्ट के मुताबिक जैकी-रकुल की शादी में केवल इंडस्ट्री के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर ही शामिल होंगे। शादी में डेकोरेशन और थीम पर्सनलाइज्ड कराए जाएंगे।

सूत्र ने इसे लेकर कहा कि एक बात निश्चित है कि यह उनके व्यक्तित्व के करीब होगा, हर चीज उनकी पर्सनैलिटी को रिफ्लेक्ट करेगी। रकुल और जैकी पिछले काफी समय से अक्सर एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। कपल अपने सोशल मीडिया पर भी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करता रहता है।

सैफ अली खान ने फोटोग्राफर्स को लगाई लताड़, कहा...

एक्टर सैफ अली खान अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। वे पिछले कुछ सालों में जबरदस्त फैमिलीमैन के रूप में भी दिखे हैं। सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान और दोनों बेटों तैमूर व जेह के साथ कई बार क्वालिटी टाइम बिताते हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गुस्सा करते नजर आए। सैफ दोनों बेटों के साथ फुटबॉल ग्राउंड पर थे। वहां कुछ ऐसा हुआ कि सैफ भड़क गए।

वीडियो में दिख रहा है कि सैफ ग्राउंड से वापस आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि सामने कुछ पैपराजी खड़े हैं और उनके और जेह की आते हुए फोटो ले रहे हैं। इस पर सैफ ने कहा, ''एक सैकंड भाईसाहब, लाइट कम करिए। बोल रहा हूं बच्चे लोग फुटबॉल खेल रहे हैं और आप लोग ऐसे... फिल्म इवेंट मत बनाइए।” फोटोग्राफर्स फिर उन्हें सॉरी बोलकर कैमरा बंद कर देते हैं। हालांकि फिर जब करीना पीछे आती हैं तो वह सबको देखकर स्माइल करती हैं।

करीना जेह का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में बिठाती नजर आती हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब सैफ पैपराजी पर इस तरह से भड़के हों। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ की पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ थी जिसमें उन्हें रावण के रोल में देखा गया था। सैफ अब जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ साउथ इंडियन मूवी ‘देवरा’ में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार