Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्काई फोर्स का 'X' रिव्यू: अक्षय कुमार की दमदार वापसी, वीर का शानदार डेब्यू, पूरी तरह पैसा वसूल

फिल्म स्काई फोर्स 1965 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध के दौरान सरगोधा एयरबेस पर भारत की जवाबी कार्रवाई पर बेस्ड है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 4:01:25

स्काई फोर्स का 'X' रिव्यू: अक्षय कुमार की दमदार वापसी, वीर का शानदार डेब्यू, पूरी तरह पैसा वसूल

अक्षय कुमार की साल 2025 की पहली और वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म स्काई फोर्स आज 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई है। अक्षय कुमार बीते साल अपनी सभी फिल्मों से फ्लॉप रहे। अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म स्काई फोर्स खिलाड़ी कुमार को साल 2025 में एक अच्छी शुरुआत दे सकती है। फिल्म स्काई फोर्स 1965 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध के दौरान सरगोधा एयरबेस पर भारत की जवाबी कार्रवाई पर बेस्ड है। स्काई फोर्स को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केल्वानी ने मिलकर बनाया है। आइए जानते हैं फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बता दें, ओपनिंग डे पर फिल्म स्काई फोर्स को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और दर्शकों को अक्षय कुमार की एयरफोर्स वर्दी में एक्टिंग पसंद आ रही है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को 5 में 4 स्टार्स दिए हैं, सच्ची घटना पर बेस्ड फिल्म में ड्रामा, इमोशंस, देशभक्ति और हवाई एक्शन देखने को मिल रहे हैं, वहीं, फिल्म दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भी जगा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार शानदार दिखे और डेब्यू एक्टर वीर पहाड़िया पर्दे पर कॉन्फिडेंट दिखे, फिल्म का अंत शानदार है'।

वहीं, बीते साल 2024 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर एरियल एक्शन फिल्म फाइटर से तुलना करते हुए तरण आदर्श ने कहा, चलो रिकॉर्ड के सीधा सेट करें, स्काईफोर्स कोई फाइटर नहीं है, बस यह समानता है कि दोनों फिल्म की शुरुआत और अंत पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक से होता है'।

एक लिखता है, स्काईफोर्स एक इमोशनल मास्टरपीस फिल्म है, जो एक छिपे हीरो की कहानी को दर्शाता है, अक्षय कुमार ने शानदार काम किया है वह देशभक्त के रोल में बेहतरीन दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, आज मैंने स्काईफोर्स देखी, लेकिन यह उम्मीद से भी ज्यादा बेहतर निकली, फिल्म काफी अच्छी है, अक्षय ने उम्र के इस पड़ाव पर भी इस वार एक्शन फिल्म में काफी प्रयास किया है।

फिल्म स्काईफोर्स को लेकर अटकलें हैं कि फिल्म पहले दिन 7 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है। वहीं, स्काई फोर्स अक्षय कुमार की पिछली कुछ फ्लॉप फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

स्काई फोर्स एक संतोषजनक फिल्म है। एक पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म, जिसने अपना होमवर्क सही तरीके से किया है। यह आपको अतीत में देखी गई अन्य बड़े बजट की युद्ध फिल्मों की तरह एक अलग दुनिया का अनुभव नहीं दे सकती है। यह आपकी असाधारण मिशन इम्पॉसिबल या आपकी बहुत उत्साही बॉर्डर जैसी नहीं है, लेकिन इसमें आपको बांधे रखने के लिए पर्याप्त है।

स्काई फोर्स एक संतुष्टिदायक यात्रा की तरह लगती है। एक बड़ी स्क्रीन का अनुभव जो दर्शकों से एक मौका पाने का हकदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका