न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस सिंगर व एक्टर ने छोड़ी दुनिया, हार्ट अटैक से निधन, प्रियदर्शन ने बताईं असरानी से जुड़ी बातें

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दिवाली के दिन दिग्गज एक्टर असरानी के निधन के बाद अब मशहूर सिंगर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 12:48:21

2 News : अब इस सिंगर व एक्टर ने छोड़ी दुनिया, हार्ट अटैक से निधन, प्रियदर्शन ने बताईं असरानी से जुड़ी बातें

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। दिवाली के दिन दिग्गज एक्टर असरानी के निधन के बाद अब मशहूर सिंगर व एक्टर ऋषभ टंडन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके अचानक चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। लोग ऋषभ को फकीर के नाम से भी जानते थे। दिल का दौरा पड़ने की वजह से 21 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह दुखद समाचार शेयर किया। ऋषभ अपने परिवार से मिलने दिल्ली गए थे, तभी यह हादसा हुआ। उनके एक करीबी दोस्त ने बताया कि हार्ट अटैक से कलाकार का अचानक निधन हो गया।

फैंस और इंडस्ट्री के लोग ऋषभ को सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऋषभ गानों के अलावा ‘फकीर – लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रशना : द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए भी जाने जाते थे। उनके ज्यादातर गाने खूब पसंद किए गए और जमकर वायरल हुए। ऋषभ के कुछ गाने अभी रिलीज नहीं हुए हैं, जो रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। उनका एक गाना फकीर काफी लोकप्रिय हुआ और इसके बाद से ही उनका नाम ‘फकीर सिंगर’ पड़ गया। उन्होंने अपने करिअर की शुरुआत 2008 में टी-सीरीज के एल्बम ‘फिर से वहीं’ से की थी। इसके अलावा उनके रशना : द रे ऑफ लाइट, फकीर - लिविंग लिमिटलेस (2017) और ‘ऋषभ टंडन : इश्क फकीराना’ (2025) एल्बम और गाने रिलीज हो चुके हैं।

ऋषभ का शिव के प्रति गहरा प्रेम था और उनका इंस्टाग्राम बायो इसी बात को कहता है। उन्होंने लिखा, “एक आस्तिक, शिव की ऊर्जाओं से ओतप्रोत।” ऋषभ ने निधन से हफ्तेभर पहले ही पत्नी ओलेस्या के साथ अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया था। उनकी आखिरी पोस्ट उनके बर्थडे की ही है। इस पोस्ट को उनकी पत्नी ने शेयर किया था, जिसे ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट किया था। इसमें ऋषभ पत्नी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते थे। उनके करीब 4 लाख 49 हजार फॉलोअर्स थे। ऋषभ को पालतू जानवरों से काफी लगाव था। वे मुंबई में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उन्होंने घर पर कई बिल्लियां, कुत्ते और पक्षी पाले हुए थे।

2 News : अब इस सिंगर व एक्टर ने छोड़ी दुनिया, हार्ट अटैक से निधन, प्रियदर्शन ने बताईं असरानी से जुड़ी बातें

प्रियदर्शन की आगामी दो फिल्मों का भी हिस्सा हैं दिवंगत असरानी

फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने असरानी को याद करते हुए उनसे जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। दोनों ने 19 फिल्मों में साथ काम किया है। प्रियदर्शन ने कहा कि मैंने उन्हें पहली बार 'गर्दिश' (1993) में एक छोटी सी भूमिका के लिए सिर्फ देखने के लिए बुलाया था। उसके बाद वे मेरी फिल्मों, जिनमें 'हेरा फेरी', 'दे दना दन' और 'मालामाल वीकली' में शामिल हुए। इसके बाद वे मेरी फिल्मों का हिस्सा बन गए क्योंकि कोई और बिना ओवरएक्टिंग के इतने स्वाभाविक रूप से कॉमेडी नहीं दे सकता था। वे मेरी अगली दो फिल्मों 'भूत बंगला' और 'हैवान' में हैं।

वे दोनों फिल्मों में एक बहुत बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। मैंने 'भूत बंगला' पहले ही पूरी कर ली और उस फिल्म से पहले वे काफी समय से काम नहीं कर रहे थे। इसलिए उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे कोई फोन नहीं करता। मुझे फोन करने के लिए शुक्रिया। ये उनकी आखिरी फिल्में भी हैं और हमने दोनों की शूटिंग सिर्फ छह महीनों में की। यानी हमने साथ में काफी समय बिताया।

अस्पताल में भर्ती होने से कुछ दिन पहले असरानी सेट पर थे और उन्होंने बताया कि चोट के कारण वे चल नहीं पा रहे थे और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। तो मैंने सोचा कि मैं शूटिंग नहीं करूंगा, लेकिन असरानी ने मुझसे कहा कि मुझे टालना मत, मैं आऊंगा। बस मुझे एक दिन दे दो, और ठीक वैसा ही हुआ, वे अगले दिन सेट पर थे। वे चल नहीं पा रहे थे, इसलिए हमने शॉट्स के बीच में उनके लिए एक कुर्सी रखी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड