न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कियारा के बॉलीवुड में 10 साल होने पर सिद्धार्थ ने यूं दी बधाई, 150 रुपए में देखें कार्तिक की ‘चंदू चैंपियन’

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (31) फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो चुकी हैं। कियारा को आज गुरुवार (13 जून) को बॉलीवुड में 10 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 8:31:38

2 News : कियारा के बॉलीवुड में 10 साल होने पर सिद्धार्थ ने यूं दी बधाई, 150 रुपए में देखें कार्तिक की ‘चंदू चैंपियन’

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (31) फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो चुकी हैं। कियारा को आज गुरुवार (13 जून) को बॉलीवुड में 10 साल पूरे हो गए। इस मौके पर उनके पति एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। सिद्धार्थ ने इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कियारा के साथ एक मैगजीन कवर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एक दशक की कड़ी मेहनत, प्यार और जुनून के लिए चीयर्स! चमकती रहो।”

उल्लेखनीय है कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी पिछले साल 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में हुई थी। दोनों ने कुछ समय एक-दूसरे को डेट करने के बाद सात फेरे लिए थे। ‘शेरशाह’ फिल्म में उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई थी और इसके बाद असल जिंदगी में भी वे एक हो गए। कियारा की पहली फिल्म ‘फगली’ 13 जून 2014 को रिलीज हुई थी। कबीर सदानंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहित मारवाह, जिम्मी शेरगिल, विजेंदर सिंह और अर्फी लांबा भी थीं।

कियारा ने आज मुंबई में अपने फैंस के साथ शानदार 10 साल के करिअर का जश्न मनाया। कियारा एक व्हाइट जंपसूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। कियारा अपने फैंस और उनके द्वारा बरसाए गए प्यार और समर्थन को बहुत महत्व देती हैं। कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अब फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

साथ ही वह ‘वॉर 2’ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। उनके पास राम चरण के साथ ‘गेम चेंजर’ नामक फिल्म भी है। कियारा ने 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', 'कबीर सिंह', 'भूल भुलैया 2', 'जुग जुग जीयो' और 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया है।

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर फैंस को दिया यह ऑफर

मौजूदा समय में जवां दिलों की धड़कन बने एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर किया जा रहा इंतजार खत्म होने को है। फिल्म शुक्रवार (14 जून) को पूरी दुनिया में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के लिए कार्तिक ने सालभर अपनी फिटनेस पर जबरदस्त काम किया है। उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखते ही बनता है।

अब कार्तिक ने फैंस को ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज से एक दिन पहले बड़ा तोहफा पेश किया है। कार्तिक ने आज 13 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में फैंस को गुडन्यूज दी। इस पोस्ट को शेयर कर कार्तिक ने लिखा, “इतने साल की हमारी मेहनत का फल आपके सामने, देखिए भारत के चैंपियन की कहानी, इस शुक्रवार सिर्फ 150 रुपए में।”

उल्लेखनीय है कि यह ऑफर 14 जून तक के लिए मान्य है। कार्तिक फिल्म में भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरली पेटकर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की घोषणा बुर्ज खलीफा पर की गई थी। फिल्म की शूटिंग पिछले साल लंदन में शुरू हुई थी और इसके बाद कई शहरों में शूट हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क