न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘एनिमल’ फेम इस एक्टर ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द, विक्की ने कैटरीना को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर सिद्धांत कार्णिक के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा। कार्णिक ने पहले तो ‘आदिपुरुष’ फिल्म में अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jul 2024 7:13:13

2 News : ‘एनिमल’ फेम इस एक्टर ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द, विक्की ने कैटरीना को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्टर सिद्धांत कार्णिक के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा। कार्णिक ने पहले तो ‘आदिपुरुष’ फिल्म में अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरी और फिर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में भी छाप छोड़ते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यूं तो सिद्धार्थ करीब दो दशक से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं, लेकिन वे अभी लगातार सफलता पाने के लिए संघर्षरत हैं। अब कार्णिक ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वे भी अन्य कई कलाकारों की तरह कास्टिंग काउच के शिकार हो चुके हैं।

कार्णिक ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री में साल 2005 में कदम रखा था। उस समय मैं 22 साल का था। मैं एक कॉर्डिनेटर से मिला। इसके बाद उस शख्स ने मुझसे पोर्टफोलियो मांगा और रात 10:30 बजे अपने घर पर बुलाया। जिस तरीके से उसने बात की थी वो थोड़ा अजीब लगा, काम की तलाश थी, इसलिए मैंने मीटिंग के लिए हां कह दिया। मैं तय वक्त पर बोरीवली में कॉर्डिनेटर के घर पहुंचा। वहां का माहौल एकदम नॉर्मल लगा। चारों ओर उनकी फैमिली की फोटो थी। उस समय तक मुझे कुछ अजीब नहीं लगा।

हालांकि जब वह शख्स आया तो उसने कहा कि इंडस्ट्री में करिअर बनाने के लिए कॉम्प्रोमाइज करना जरूरी है। जब तक कुछ समझौता नहीं करोगे, तब तक काम नहीं आएगा। इस दौरान वो मेरे करीब आ गया और फिर मैंने उसे कहा कि मैं इस तरह के काम में दिलचस्पी नहीं रखता। इस पर वो इतना भड़क गया कि उसने मुझे धमकी देते हुए कहा था कि वह ध्यान रखेगा कि मुझे कहीं से काम न मिले।

कई साल बाद कॉलेज के एक इवेंट में मेरी मुलाकात कॉर्डिनेटर से हुई, जहां मुझे एक सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। तब वह मेरे पास आए और मुझे बधाई दी। उस समय मेरे कुछ टीवी शो बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे लोग रेपिस्ट नहीं होते बस मौकापरस्त होते हैं। जैसे ही इन्हें मौका मिलता है ये उसका फायदा उठा लेते हैं।

कैटरीना के जन्मदिन पर विक्की ने शेयर की अनसीन तस्वीरें, इन्होंने भी दी बधाई

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज मंगलवार (16 जुलाई) को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर उनके पति विक्की कौशल एक्ट्रेस पर बेशुमार प्यार लुटाते हुए नजर आए। विक्की ने कैटरीना के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है। विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें ये स्टार कपल कभी पिज्जा एंजॉय करता दिखा, तो कभी बीच किनारे एक-दूजे संग सेल्फी लेता नजर आ रहा है।

एक फोटो में विक्की और कैटरीना एक मंदिर में पूजा करते हुए भी नजर आए। कैटरीना के साथ ये सुनहरे पलों की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन भी बेहद खास लिखा है। विक्की ने लिखा, “आपके साथ यादें बनाना मेरे जीवन का सबसे फेवरेट पार्ट है…जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।” करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कैटरीना की एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो गॉर्जियस...ढेर सारा प्यार और हग...”

अनन्या पांडे ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में कैटरीना की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पहाड़ों में घूम रही हैं। बर्थडे नोट में अनन्या ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो कैट!!! अंदर और बाहर से आप बेहद खूबसूरत हैं...आज और हर दिन आपको ढेर सारी खुशियां मिलें।” रकुलप्रीत सिंह ने भी इंस्टा स्टोरीज सेक्शन में कैटरीना की एक तस्वीर शेयर की और कहा, “यह साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां, रोमांच और सफलता लेकर आए।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क