न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कोलकाता कांड के विरोध में श्रेया ने उठाया यह कदम, यह एक्ट्रेस सरोगेसी से बच्चा पैदा करने को तैयार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हाल ही में एक जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या ने पूरे देश को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Aug 2024 7:53:14

2 News : कोलकाता कांड के विरोध में श्रेया ने उठाया यह कदम, यह एक्ट्रेस सरोगेसी से बच्चा पैदा करने को तैयार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हाल ही में एक जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आम हो या खास सब लोग अपने-अपने अंदाज में इस घटना का विरोध जता रहे हैं। अब मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल (40) ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। श्रेया ने कोलकाता में सितंबर में होने वाले अपने लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द करने का ऐलान किया है। उन्होंने इसकी जानकारी आज शनिवार (31 अगस्त) को दी।

श्रेया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर एक बयान जारी कर कहा, “14 सितंबर को कोलकाता में होने वाले लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट को अक्टूबर के लिए री-शेड्यूल किया गया है। मैं हाल ही में कोलकाता में हुई जघन्य घटना से काफी आहत हूं। एक महिला होने के नाते उसके साथ हुई क्रूरता के बारे में सोचना भी अकल्पनीय है और इससे मेरे रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इस कॉन्सर्ट का सभी को बेसब्री से इंतजार था।

लेकिन मेरे लिए इस मुद्दे पर एकजुट होकर एक स्टैंड लेना और प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़ा होना बेहद जरूरी था। मैं इस दुनिया और हमारे देश में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरे दोस्त और प्रशंसक इस कॉन्सर्ट को आगे बढ़ाने के हमारे फैसले को स्वीकार करेंगे और समझेंगे। कृपया मेरे और मेरे बैंड के साथ बने रहें क्योंकि हम समाज के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं।”

shreya ghosal,singer shreya ghosal,kolkata rape murder case,shreya concert,shreya ghosal kolkata,tina datta,actress tina datta,tina surrogacy,tina parents,uttaran

‘उतरन’ फेम टीना दत्ता ने एग फ्रीज करने को लेकर की खुलकर बात

'बिग बॉस 16' फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता (32) ने अपने एग फ्रीज करने के फैसले के बारे में खुलकर बात की है। टीना ने गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे पैरेंट्स ने हमेशा ही मुझे सपोर्ट किया और कभी शादी करने के लिए मुझ पर दबाव नहीं डाला। उन्होंने मुझे कभी भी शादी करने को लेकर फोर्स नहीं किया है और अगर मैं शादी नहीं भी करती हूं तो भी उन्हें कोई परेशानी नहीं। वे चाहते हैं कि मैं सरोगेसी के जरिए बच्चा पैदा कर लूं।

मैं एग फ्रीजिंग के बारे में हमेशा खुलकर बात करती हूं और मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक ने मुझे एग फ्रीज के लिए भी कहा था। मुझे लगता है कि जब लड़कियां 20 की होती हैं, तो उन्हें अपने एग फ्रीज कर लेने चाहिए। उस समय आपके एग बहुत उपजाऊ होते हैं और आपको सही मात्रा में एग मिलते हैं। मुझे लगता है कि 35 की उम्र तक अपने एग फ्रीज करने का यही सबसे अच्छा समय है, सभी लड़कियों को अपने एग फ्रीज कर लेने चाहिए क्योंकि बाद में उतने एग नहीं होते हैं।

टीना की प्रोफेशनल लाइफ पर नजर डालें तो वह 'उतरन' सीरियल में ‘इच्छा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुई थीं। उन्हें आखिरी बार वेब शो 'नक्सलबाड़ी' में देखा गया था, जिसमें राजीव खंडेलवाल और श्रीजिता डे भी लीड रोल में थे। टीना ने 'कर्मफल दाता शनि', 'कोई आने को है' और 'डायन' जैसे शो में भी अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका