न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा को भूख लगी तो मांगा पिज्जा, वीडियो वायरल, ‘सिटाडेल : हनी बनी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वालीं एक्ट्रेस में से एक हैं। वह आए दिन अपने मस्ती भरे वीडियो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Mar 2024 6:29:41

2 News : श्रद्धा को भूख लगी तो मांगा पिज्जा, वीडियो वायरल, ‘सिटाडेल : हनी बनी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वालीं एक्ट्रेस में से एक हैं। वह आए दिन अपने मस्ती भरे वीडियो से फैंस का खूब मनोरंजन करती हैं। अब श्रद्धा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें आप श्रद्धा के क्यूट अंदाज को देख सकते हैं। श्रद्धा का ये वीडियो सेलेब्रिटी पैपराजी वरिंदर चावला के इंस्टाग्राम पर नजर आया। इसमें श्रद्धा एक अवार्ड शो में ग्लैमरस अंदाज में स्टेज पर दिख रही हैं और फिर अचानक उनकी नजर पैपराजी पर पड़ती है जो अपना स्नैक्स एजॉय करते दिख रहे हैं।

श्रद्धा उनसे पूछती हैं कि वे क्या खा रहे हैं। वह कहती दिख रही हैं, “मुझे बहुत भूख लगी है। एक एक्स्ट्रा है क्या, मैं ले लूं पक्का।” पिज्जा लेने के बाद श्रद्धा ने पैपराजी को थैंक्यू भी बोला। फैंस को श्रद्धा का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वे उनकी सादगी पर फिदा हुए जा रहे हैं। ऐसा लगा जैसे श्रद्धा को काफी भूख लगी थी और उन्होंने खुद को बड़ी हस्ती मानने के बजाय आम शख्स जैसा सलूक किया।

श्रद्धा पिंक शिमरी गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। श्रद्धा की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राय और ‘चंदू चैम्पियन’ में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। श्रद्धा की पिछली फिल्म रणबीर कपूर के साथ ‘तू झूठी मैं मक्कार’ थी, जो पिछले साल रिलीज हुई थी।

‘सिटाडेल : हनी बनी’ में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की है मुख्य भूमिका

‘सिटाडेल' की मूल सीरीज में ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। इसके भारतीय रूपांतरण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु को मुख्य भूमिकाओं के लिए चुना गया है। आज मंगलवार (19 मार्च) को सीरीज के निर्माताओं ने इसके ऑफिशियल टाइटल का खुलासा करने के साथ कलाकारों के बारे में जानकारी साझा की।

प्राइम वीडियो द्वारा रुसो ब्रदर्स के जरिए तैयार की गई स्पाई एक्शन वेब सीरीज का शीर्षक 'सिटाडेल : हनी बनी’ है। सामंथा हनी और वरुण बनी का किरदार निभाएंगे। यह एक लव स्टोरी के साथ एक गंभीर स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज होगी, जो 90 के दशक की जीवंत टेपेस्ट्री पर आधारित होगी।

इसमें के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार, काशवी मजमुंदर, साकिब सलीम और सिकंदर खेर के भी अहम रोल हैं। सीरीज के फर्स्ट लुक पोस्टर में वरुण और सामंथा दुश्मनों से लड़ते हुए दिखे। शो की अन्य जानकारी प्राइम वीडियो के स्लेट अनाउंसमेंट इवेंट प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में दी गई, जिसे करण जौहर ने होस्ट किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार