न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप, ऐसे मिले संकेत, इस एक्ट्रेस को बैक पोज लेने वालों से नहीं कोई आपत्ति

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' के प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। श्रद्धा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Aug 2024 7:55:09

2 News : श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप, ऐसे मिले संकेत, इस एक्ट्रेस को बैक पोज लेने वालों से नहीं कोई आपत्ति

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्त्री 2' के प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। श्रद्धा प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल श्रद्धा के फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि श्रद्धा का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से रिश्ता खत्म कर लिया है। साथ ही श्रद्धा ने राहुल के परिवार से भी दूरी बना ली है। श्रद्धा के इंस्टाग्राम से ब्रेकअप का हिंट मिल रहा है।

श्रद्धा ने अपने इस सोशल मीडिया अकाउंट से राहुल को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा राहुल की बहन और उनके प्रोडक्शन हाउस और पेट डॉग के पेज को भी अनफॉलो कर दिया। हालांकि राहुल अब भी श्रद्धा को फॉलो कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ब्रेकअप की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ दिनों पहले श्रद्धा ने राहुल के साथ सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।

इस पोस्ट के बाद माना जाने लगा था कि श्रद्धा ने राहुल के साथ रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया है। दोनों को मार्च में जामनगर में अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी देखा गया था। राहुल ने 'तू झूठी मैं मक्कार', 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में बतौर राइटर काम किया है। बताया जाता है कि पिछले साल रणबीर कपूर व श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' के दौरान ही दोनों करीब आए थे।

shraddha kapoor,actress shraddha kapoor,rahul mody,shraddha rahul,shraddha rahul breakup,shefali jariwala,kanta laga girl,shefali bigg boss 13

शेफाली जरीवाला ने पीठ पर फोकस करने वाले पैपराजी के लिए कहा...

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला साल 2002 में आए एक म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातों-रात मशहूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में कैमियो रोल निभाया। वह हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दिखीं। शेफाली और पारस दोनों ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों ने पैप्स स्पोर्टिंग को लेकर बात की। पारस ने कहा कि मैंने आपकी एक रील देखी थी, जिसमें आप और पराग भाई दोनों साथ थे।

उस समय आपका ईयररिंग गिर गया था। आप झुककर उसे उठाने वाली थीं, तभी कैमरा आपकी पीठ पर चला गया। इसके बाद आपके पति पराग त्यागी ने वो चीज देख ली और आपको उसे उठाने से रोक दिया। इसके बाद पराग ने ईयररिंग उठाकर आपको दे दी। इस बारे में आपका क्या कहना है कि वो इस तरह पीठ पर फोकस करते हैं। इस पर शेफाली ने कहा कि नहीं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

मैं अपनी पीठ पर बहुत मेहनत करती हूं, इसलिए अगर वो थोड़ी अच्छी लगे तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। पूर्व में कई एक्ट्रेस फोटोग्राफर्स से कह चुकी हैं कि वे उन्हें पीछे से शूट न करें। जान्हवी कपूर ने एक इवेंट के दौरान पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा था कि कृपया गलत एंगल से फोटो न लें। बता दें साल 2008 में शेफाली ने छोटे पर्दे का रुख किया और वे डांस शो ‘बूगी वूगी’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं। टीवी पर आखिरी बार साल 2019 में 'बिग बॉस 13' में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री