न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शोएब ने दीपिका को जन्मदिन पर दिया यह स्पेशल गिफ्ट, BB 18 में हिस्सा लेंगी यह मशहूर एक्ट्रेस

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बुधवार (6 अगस्त) को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। दीपिका ने पूरे परिवार के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 12:04:05

2 News : शोएब ने दीपिका को जन्मदिन पर दिया यह स्पेशल गिफ्ट, BB 18 में हिस्सा लेंगी यह मशहूर एक्ट्रेस

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बुधवार (6 अगस्त) को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। दीपिका ने पूरे परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम ने उन्हें एक लग्जरी स्लिंग बैग देकर सरप्राइज दिया। शोएब ने अपने व्लॉग पर खुशी के पल शेयर किए हैं। व्लॉग में नजर आ रहा है कि दीपिका ने जन्मदिन पर एक डिनर सेट की ख्वाहिश जताई, लेकिन शोएब का इरादा कुछ और था। वे अपनी मां के साथ गिफ्ट खरीदने के लिए बाहर निकले।

शोएब की मां ने दीपिका को कुछ और देने के बजाय एक अच्छा गिफ्ट देने के लिए कहा। दीपिका शॉक्ड रह गईं जब शोएब ने उन्हें खास उपहार दिया। दीपिका ने शोएब से मजाकिया अंदाज में कहा कि बड़ी अच्छी एक्टिंग कर ली आपने। मुझे इस बार सच में लगा कि आप कुछ नहीं लाए। मैंने तो डिनर सेट मांगा था। शोएब ने दीपिका के लिए एक लग्जरी स्लिंग बैग चुना, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। शोएब चाहते थे कि दीपिका के पास लेटेस्ट फैशन एक्सेसरी हो। दीपिका नारंगी फूलों वाले सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बर्थडे डिनर के लिए दीपिका ने ब्लू साड़ी पहनी थी। शोएब ने अपने इंस्टाग्राम पर दीपिका के लिए एक स्पेशल नोट से प्यार जताया। शोएब ने लिखा, “मैं अपनी पूरी जिंदगी आपके साथ किसी और से बेहतर व्यवहार करने की कोशिश में लड़ूंगा..क्योंकि मैं आपको खुश देखना चाहता हूं, यही मेरे लिए मायने रखता है..जन्मदिन मुबारक हो दीपिका, आपको हमारे साथ पाकर भाग्यशाली हूं।” बर्थडे पर शोएब ने एक खास केक बनवाया।

‘बिग बॉस 18’ के मेकर्स ने समीरा रेड्डी को किया एप्रोच, कर चुकी हैं ये फिल्में

हाल ही जियोसिनेमा पर विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का समापन हुआ। खिताब मॉडल व एक्ट्रेस सना मकबूल ने जीता। अब टीवी पर जल्द ही ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन की शुरुआत होगी। इसमें हिस्सा लेने वाले कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आने लगे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि BB OTT 3 का हिस्सा रहीं कृतिका मलिक शो का हिस्सा होंगी। अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जो इसमें शिरकत कर सकती हैं।

कहा जा रहा है कि समीरा रेड्डी शो में चुनौती पेश करेंगी। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने समीरा को अप्रोच किया है। इससे पहले भी कई बार उन्हें 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया जा चुका है। समीरा ने अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘मुसाफिर’ में किसिंग सीन दिया था।

वह सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साथ 'मैंने दिल तुझको दिया' फिल्म में नजर आ चुकी हैं, जिसमें वह उनकी गर्लफ्रेंड बनी थीं। समीरा ने दिवंगत सिंगर पंकज उधास के म्यूजिक एल्बम 'और आहिस्ता' से मनोरंजन जगत में डेब्यू किया था। उनकी पहली मूवी 'मैंने दिल तुझको दिया' थी। समीरा बाद में 'नो एंट्री', 'रेस' और 'दे दना दन' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री