न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग तो लगने लगीं अटकलें, दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका!

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ‘नायरा’ का किरदार अदा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 Feb 2024 11:47:48

2 News : इस एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग तो लगने लगीं अटकलें, दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका!

एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित सीरियल में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ‘नायरा’ का किरदार अदा कर सबके दिलों में जगह बना ली है। फैंस उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। वे शिवांगी से जुड़ी हर बात को लेकर क्रेजी हो जाते हैं। शिवांगी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपडेट देती रहती हैं। अब उनकी एक पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी पोस्ट शेयर की है, जो यूजर्स के बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। दरअसल शिवांगी ने खुद की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह ब्लश करते हुए डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। शिवांगी की ये तस्वीरें देख फैंस सोच में पड़ गए। वे उनकी सगाई की अटकलें लगाने लगे और दूल्हे राजा के बारे में जानने को बेकरार हो गए। हालांकि सच ये है कि शिवांगी ने सगाई नहीं की है। ये फोटो किसी डायमंड रिंग के विज्ञापन के दौरान की है।

शिवांगी ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैंने @ornaz_com को हां कहा….जब अंगूठी इतनी ड्रीमी हो तो हां कहना आसान है। पहली ही नजर में @ornaz_com की इस हीरे की अंगूठी से प्यार हो गया।” फैंस से लेकर सेलेब्स तक शिवांगी के इस अंदाज पर मर मिटे और उनसे सवाल पूछने लगे। ‘बिग बॉस’ फेम राजीव आदितिया ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “मुझे सच में लगा, कब-कैसे हो गया? और मुझे कैसे पता नहीं चला।” शिवांगी 'बालिका वधू 2' और 'बरसातें' में भी नजर आई थीं। इन शो में भी शिवांगी ने फैंस का बखूबी मनोरंजन किया।

'झलक दिखला जा 11' के सेट पर शोएब से मिलने पहुंचीं दीपिका, साथ था बेटा रुहान

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और एक्टर शोएब इब्राहिम 22 फरवरी 2018 को विवाह बंधन में बंधे थे। कपल ने पिछले साल 21 जून को बेटे रुहान का स्वागत किया। शोएब फिलहाल 'झलक दिखला जा 11' में कंटेस्टेंट हैं और दीपिका अक्सर सेट पर रुहान को लेकर शोएब से मिलने आती हैं। अब शोएब और रुहान के साथ दीपिका एक वीडियो सामने आया है। उन्हें 'झलक दिखला जा' के सेट के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज देते देखा जा सकता है।

शोएब ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट पहने हैं। रुहान प्रिंटेड ओनेसी में बहुत प्यारा लग रहा है और वह शोएब की गोद में है। दीपिका रेड कलर के अनारकली में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने दुपट्टे को ऐसे पिनअप किया था, जिससे कि उनका पेट कवर रहे। यानी वह बेबी बंप को छुपाने की कोशिश करती दिखीं।

इससे नेटिजंस को लग रहा है कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर कुछ इस तरह की रिएक्शंस दे रहे हैं :- “'क्या दीपिका फिर से प्रेग्नेंट हो गई।” “मुझे लगता है दीपिका फिर से मां बनने वाली हैं।” “ दीपिका का करिअर तो अब खत्म ही हो गया।” “हे भगवान, वह प्रेग्नेंट लगती हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका