न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शिव ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की फोटो, नाना महेश भट्ट की चाहत, 16 की होने पर राहा जरूर देखे यह फिल्म

शिव ठाकरे ‘बिग बॉस मराठी 3’ के विनर और ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर अप रहे थे। वे इन रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 01 Aug 2024 7:58:51

2 News : शिव ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की फोटो, नाना महेश भट्ट की चाहत, 16 की होने पर राहा जरूर देखे यह फिल्म

शिव ठाकरे ‘बिग बॉस मराठी 3’ के विनर और ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर अप रहे थे। वे इन रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद से ही लगातार खबरों में रहते हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम डेजी शाह के साथ जुड़ रहा था। लोगों को उनकी कैमेस्ट्री काफी पसंद आ रही थी। अब इन सब रूमर्स के बीच शिव ने अपने रिलेशनशिप पर ठप्पा लगा दिया है। हालांकि वे डेजी के बजाय किसी और के प्यार में पड़ गए हैं। दरअसल शिव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।

इसमें उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है वो भी मिस्ट्री गर्ल के साथ। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शिव एक लड़की के बगल में बैठे दिख रहे हैं। दोनों के बीच प्यारी बोंडिंग है। इतना ही नहीं शिव उसे किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्हें लड़की के सिर पर किस करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि शिव ने गर्लफ्रेंड का चेहरा नहीं दिखाया। उसके फेस पर हार्ट का इमोजी लगा रखा है। अब फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि शिव की जिंदगी में नया प्यार कौन है।

शिव ने तस्वीर शेयर करते हुए एक रोमांटिक सॉन्ग ‘मेरी 100 बीमारियों का तू इलाज है, तू ही मेरा बीता वक्त तू ही आज है’ लगाया है। इस पोस्ट में किसी को भी टैग नहीं किया गया है। यह फोटो वायरल हो रही है और इंटरनेट यूजर्स युवती को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। कोई कह रहा है कि उनकी मिस्ट्री गर्ल प्रियंका चाहर है तो कोई सौंदर्या का नाम ले रहा है।

कोई अर्चना का नाम ले रहा है तो कोई कह रहा है कि ये पक्का डेजी शाह ही है। डेजी की बात करें तो उन्हें शिव के साथ ‘खतरों के खिलाड़ी’ में देखने को मिला था। उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, लेकिन बाद में डेजी ने ये कहकर इस रिश्ते को झुठला दिया था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

shiv thackeray,actor shiv thackeray,shiv mystery girl,daisy shah,shiv daisy,bigg boss 16,mahesh bhatt,raha kapoor,pooja bhatt,alia bhatt,dil hai ke manta nahin

महेश भट्ट ने ‘दिल है कि मानता नहीं’ को बताया दिल छू लेने वाली फिल्म

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कई यादगार और सुपर डुपर हिट फिल्में बनाई हैं। महेश ने हाल ही में इंडिया टुडे डॉट इन के साथ अपने लेटेस्ट प्रोजेक्ट 'ब्लडी इश्क' के बारे में खास बातचीत की। इसकी कहानी उन्होंने लिखी है। उनसे नाना बनने के बाद उनकी लाइफ के बारे में पूछा गया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी दोहिती/नातिन राहा कपूर को कौनसी फिल्म सबसे पहले दिखाना चाहेंगे।

महेश ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मैं चाहता हूं कि राहा जब 16 साल की हो जाए तो 'दिल है कि मानता नहीं' जरूर देखे। यह सबसे दिल को छू लेने वाली फिल्मों में से एक है। मेरी बेटी पूजा ने इसमें शानदार काम किया और आमिर खान तो बेहतर थे ही। यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें इंसान के दिल की गूंज है। मुझे लगता है कि ऐसी ही कोई फिल्म सही होगी।

महेश ने इस पर भी बात की साल 2022 में उनकी बेटी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा के आने से उनकी जिंदगी कैसे बदल गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने दुनिया को एक अलग नजरिये से देखना शुरू कर दिया है और ऐसी चीजों को नोटिस किया है जिन्हें वे वैसे अनदेखा कर देते। एक फिल्ममेकर के तौर पर उनकी नजर तब बदल गई जब वे पहले पिता और फिर नाना बने।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क