न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर के साथ शादी की तैयारी में शिल्पा, फरहान ने रिलीज किया ‘120 बहादुर’ फिल्म का मोशन पोस्टर

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को उनके फैंस एंड टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के किरदार ‘अंगूरी भाभी’ से जानते हैं। शिल्पा ने गांव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 2:20:31

2 News : इस एक्टर के साथ शादी की तैयारी में शिल्पा, फरहान ने रिलीज किया ‘120 बहादुर’ फिल्म का मोशन पोस्टर

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे को उनके फैंस एंड टीवी के फेमस कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ के किरदार ‘अंगूरी भाभी’ से जानते हैं। शिल्पा ने गांव की भोली-भाली सी महिला के रोल में जबरदस्त रंग भर दिया था। हालांकि शिल्पा यह शो काफी पहले छोड़ चुकी हैं, लेकिन लोगों के जेहन में आज भी उसी रूप में बसी हुई हैं। शिल्पा ने साल 2017 में ‘बिग बॉस 11’ का खिताब जीता था। शिल्पा इन दिनों रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आ रही हैं। वह खूब मस्ती करती दिखती हैं।

उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि शो से बाहर होने के बावजूद उन्हें फिर से वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई है। शिल्पा की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो वह 47 साल की उम्र में भी अकेली हैं। खबरों की मानें तो शिल्पा अब शादी करने के बारे में सोच रही हैं। शिल्पा का नाम KKK 14 में ही चुनौती पेश कर रहे एक और कंटेस्टेंट एक्टर करणवीर मेहरा के साथ जुड़ रहा है। शो में एक स्टंट के दौरान करणवीर ने शिल्पा से कहा कि अगर हम ये स्टंट जीत गए तो शादी कर लेंगे। इस पर शिल्पा ने कहा, नहीं कॉर्डिनेशन में गड़बड़ हो जाएगी।

फिर करण बोले, नहीं होगी कोई गड़बड़, कर लेंगे शादी। बता दें कि शिल्पा व करणवीर एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। उल्लेखनीय कि शिल्पा की सगाई रोमित राज से हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह रिश्ता शादी में नहीं बदल सका। दूसरी ओर, करणवीर अब तक दो शादियां कर चुके हैं और उनकी दोनों ही शादियां कुछ ही दिनों में टूट गई। करण का पहला तलाक साल 2018 में हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2021 में निधि सेठ के साथ शादी की, लेकिन 2023 में वे अलग हो गए।

साल 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है फरहान की मूवी ‘120 बहादुर’

एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने आज बुधवार (4 सितंबर) को अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया। यह एक रियल वॉर बेस्ड फिल्म '120 बहादुर' है। फरहान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका मोशन पोस्टर भी जारी किया है। फरहान ने कैप्शन में लिखा, “जो उन्होंने हासिल किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, मेरे लिए यह एक बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि मैं आपको आदरणीय परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत कर रहा हूं।

18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई, यह हमारे वीर सैनिकों की अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और नि:स्वार्थता की कहानी है। हम अत्यंत आभारी हैं कि इस अद्भुत वीरता की गाथा को पर्दे पर लाने में हमें भारतीय सेना का समर्थन और पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।” फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध को दिखाएगी। चीन के 3000 सैनिकों के सामने भारत के 120 बहादुरों सैनिकों ने जमकर लोहा लिया था।

फिल्म के डायरेक्टर रजनीश 'रजी' घई हैं। फिल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले राजीव जी मेनन ने किया है। फिल्म के डायलॉग सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं। म्यूजिक अमित त्रिवेदी का है, जबकि गाने फरहान के पिता जावेद अख्तर लिखने जा रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क