न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शमिता को शिल्पा ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, प्रीति ने फैंस को थैंक्स बोल दिखाई बर्थडे केक की झलक

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का आज शुक्रवार (2 फरवरी) को 45वां जन्मदिन है। इस मौके पर शमिता को हर ओर से सोशल मीडिया पर बधाइयां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 1:12:20

2 News : शमिता को शिल्पा ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश, प्रीति ने फैंस को थैंक्स बोल दिखाई बर्थडे केक की झलक

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का आज शुक्रवार (2 फरवरी) को 45वां जन्मदिन है। इस मौके पर शमिता को हर ओर से सोशल मीडिया पर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। शमिता की बड़ी बहन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें शिल्पा ने शमिता के खुशी भरे पलों की झलक दिखाई।

इनमें शमिता डांस करती हुईं, परिवार के साथ समय बितातीं और घर के लॉन में नजर आ रही हैं। एक वीडियो में शमिता ‘एनिमल’ फिल्म में बॉबी देओल पर फिल्माए गए गाने ‘जमाल जमालू’ पर डांस कर रही हैं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, “बागवानी के प्रति आपका जुनून जारी रहे और वे फूल हमेशा खिलते रहें। आपका ये बगीचा खूबसूरत तितलियों से भरा रहें, जिनका आप पीछा करती हैं। लव यू मेरी प्यारी टुनकी। आपको अच्छे स्वास्थ्य और शरारतों से भरे साल की शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि दोनों बहनों के बीच जबरदस्त बोंडिंग है।

शमिता ने ‘मोहब्बतें’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि इसके बाद उनका एक्टिंग करिअर खास नहीं रहा। उन्हें 'मेरे यार की शादी है', 'फरेब’ और 'मोहब्बत हो गई है तुमसे’ जैसी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। शमिता टीवी की दुनिया पर ‘बिग बॉस 15’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो में आ चुकी हैं। शमिता वेब सीरीज ‘ब्रो और ब्लैक विडोज’ में भी नजर आई थीं।

प्रीति जिंटा 31 जनवरी को हो गईं 49 साल की, शेयर की पोस्ट

कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 31 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन के लिए बी-टाउन के सेलेब्स और फैंस ने प्रीति को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। प्रीति ने इस प्यार के लिए एक पोस्ट के जरिए थैंक्स बोला है। साथ ही फैंस को बर्थडे केक की झलक भी दिखाई। इसके अलावा उन्होंने दो नई पोस्ट भी की है। प्रीति ने गुरुवार (1 फरवरी) की आधी रात को तस्वीरें पोस्ट कीं।

पहली फोटो में वह केक के साथ सेल्फी क्लिक कर रही हैं। दूसरी में प्रीति ने केक दिखाने पर फोकस किया। इन फोटो को शेयर करते हुए प्रीति ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी के प्यार और वंडरफुल विशेज के लिए थैंक्यू। आई लव यू ऑल। आपको ढेर सारा प्यार। प्रीति के पोस्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, नरगिस फाखरी, डेलनाज ईरानी समेत अन्य लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रीति ने आज भी खूबसूरत लाइट पिंक कलर के गाउन में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें कैमरा, स्टार जैसे इमोजी से जोड़ा है। उन्होंने बालों को बन में बांध रखा है। लुक सिंपल रखा। प्यारी सी स्माइल के साथ कमरे के झरोखे से पोज दिया। उल्लेखनीय है कि प्रीति पिछले कई सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। प्रीति ने साल 2016 में अमेरिका के जीन गुडएनफ के साथ शादी की थी। प्रीति ने साल 2021 में सरोगेसी के माध्यम से दो जुड़वा बच्चों जय और जिया का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम