न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नाचते-गाते शिल्पा शेट्टी ने गणपति को दी विदाई, राज कुंद्रा ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, हेटर्स को दिया जवाब

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपने घर में गणपति की प्रतिमा को विराजमान करती हैं। शिल्पा इस बार भी गणपति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 10:32:17

नाचते-गाते शिल्पा शेट्टी ने गणपति को दी विदाई, राज कुंद्रा ने की इंस्टाग्राम पर वापसी, हेटर्स को दिया जवाब

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर साल गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अपने घर में गणपति की प्रतिमा को विराजमान करती हैं। शिल्पा इस बार भी गणपति को अपने घर पर लाई और एक दिन के बाद बुधवार (20 सितंबर) को उन्होंने विसर्जन की प्रक्रिया को धूमधाम के साथ पूरा किया। शिल्पा और उनके परिवार की इस जश्न की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

मराठी ट्रेडिशनल पिंक कलर के आउटफिट में शिल्पा काफी खूबसूरत लग रही हैं। बेटे वियान के साथ मिलकर शिल्पा ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। दूसरे फोटो में शिल्पा परिवार के साथ गणपति की विदाई से पहले पूजा अर्चना करती हुई नजर आ रही हैं। शिल्पा के पति राज कुंद्रा मास्क में दिखे। कुंद्रा के इस अंदाज पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

सेलिब्रेशन के एक वीडियो में शिल्पा, आकांक्षा मल्होत्रा के साथ जबरदस्त डांस कर रही हैं। शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'सुखी' फिल्म में नजर आने वाली हैं। निर्देशक सोनल जोशी के डायरेक्शन में बनी यह मूवी 22 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

साल 2021 में दो महीने जेल में रहे थे राज कुंद्रा, लगा था यह आरोप

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है। लंबे इंतजार के बाद बप्पा को विदाई देकर वे इंस्टाग्राम पर लौटे हैं। कुंद्रा ने गणपति का एक वीडियो भी शेयर किया है। कुंद्रा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- “जय श्री गणेश वह वापस आ गए हैं! शुभचिंतकों मुझे आपका प्यार मजबूत बनाता है। नफरत करने वालों आपका प्यार मुझे अजेय बनाता है। मेरे कर्म कुशल है... मैं तो बस धैर्य रख रहा हूं। गणपति बप्पा मोरया!!!!... हैप्पी गणेश चतुर्थी।”

वीडियो पर शिल्पा और उनकी बहन शमिता शेट्टी ने भी कमेंट किया है। कुछ यूजर्स कुंद्रा को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ पूछ रहे हैं कि आपने अब मुंह क्यों छिपा रखा है। उल्लेखनीय है कि कुंद्रा को जुलाई 2021 में अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वे करीब दो महीने तक जेल में रहे थे। वे इसके बाद से जमानत पर बाहर हैं। वे तब से ही मीडिया से बच रहे हैं। साथ ही हमेशा अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका