मां बनने के बाद बोल्ड हुई ये टीवी एक्ट्रेस, दूध पिलाते हुए तस्वीर की शेयर
ब्रेस्टफीडिंग फोटो पर हालांकि कई यूजर्स को शिखा (Shikha Singh) का इस तरह सोशल मीडिया पर ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए तस्वीर शेयर करना रास नहीं आया था लेकिन ढेरों सेलेब्स ने ऐसा करने के लिए उनकी तारीफ भी की। सेलेब्रिटीज ने बच्चों को पब्लिक में ब्रेस्टफीडिंग कराए जाने को सामान्य माने जाने का समर्थन किया था।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 22 Jul 2022 3:41:12
‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) फेम शिखा सिंह (Shikha Singh) रियल लाइफ में कितनी बोल्ड है इसका पता उनकी लेटेस्ट पोस्ट से लग रहा है। शिखा सिंह मां बनने के बाद और भी ज्यादा बोल्ड हो गई है। शिखा ने अपनी बच्ची को दूध पिलाते हुए फोटो शेयर की हैं, जिनके वजह से उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। शिखा ने 1 मई साल 2016 को अपने चार पुराने ब्वॉयफ्रेंड करण शाह से शादी की थी। आपको बता दें करण पेशे से पायलट हैं और इस कपल की शादी गुजराती रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के चार साल बाद ही शिखा ने एक बेटी को जन्म दिया।