न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेखर सुमन ने खो दिया था 10 साल का बेटा, तब न सफलता से मतलब था न जीने की इच्छा, अभिनेता ने बताई पीड़ा

अभिनेता शेखर सुमन ने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी है। शेखर अपनी विशिष्ट अभिनय शैली के लिए जाने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 10:54:10

शेखर सुमन ने खो दिया था 10 साल का बेटा, तब न सफलता से मतलब था न जीने की इच्छा, अभिनेता ने बताई पीड़ा

अभिनेता शेखर सुमन (61) ने छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी है। शेखर अपनी विशिष्ट अभिनय शैली के लिए जाने जाते हैं। खास तौर से शेखर ने दर्शकों को हंसाने का काम किया है। उनका दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला सीरियल देख भाई देख लोगों को आज भी याद है। इसके अलावा वे कॉमेडी की दुनिया का टॉप क्लास शो लॉफ्टर चैलैंज होस्ट कर चुके हैं। आज लोग भले ही शेखर की हंसती-खिलखिलाती छवि देखते हैं, लेकिन वे भी जीवन में असहनीय पीड़ा से गुजर चुके हैं।

शेखर ने 10 साल के बेटे आयुष को खो दिया था, जिसके हार्ट प्रॉब्लम थी। शेखर ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि बेटे के निधन के बाद वे किस कदर टूट गए थे। न उन्हें सफलता से मतलब था और न ही जीने की इच्छा थी। शेखर ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि जब मैंने बेटे को खो दिया था तो मैं पूरी तरह तबाह और बर्बाद हो गया था। मुझे जीना नहीं था। मैंने अपने दिल का एक हिस्सा खोया था, जो मेरे लिए बहुत प्रिय था और मैं जमीन पर सिर पटक कर रोया था। फिर उसके बाद मुझे जीने की इच्छा भी नहीं थी।

मैं बेजान हो गया था। एक दिखावे की दुनिया थी, जहां मैं हंस-मुस्कुरा देता था या फिर आर्थिक जरूरत के लिए काम करता था, क्योंकि घर भी चलाना था। पर मुझे जीने की इच्छा नहीं थी। इसके बाद मैं कई पंडित से मिला और पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है। फिर एक बार मुझे किसी ने कहा कि एक बार मेरा बेटा मुझसे जरूर मिलेगा।

shekhar suman,actor shekhar suman,shekhar suman emotional,dekh bhai dekh,utsav,laughter challenge,adhyayan suman

साल 2009 में शेखर की पत्नी को सामने दिखा था बेटा!

शेखर ने आगे ने बताया कि साल 2009 में मैं बिहार में चुनावी रैली में शामिल हुआ था और मेरी पत्नी अल्का काशी विश्वनाथ गई थीं। बीच रैली में अल्का ने फोन किया और शॉकिंग बात बताई, जिसका अंदाजा मुझे पहले से ही था। उसने बताया कि वह एक सैकंड के लिए आयुष से मिली थीं। जब वह एक सुनसान जगह पर कार में बैठी थीं, तभी एक बच्चा आया और उससे पैसा मांगा। उसने पैसा निकाल के दिया तो इतने में वह लड़का बोला, “इसमें मेरा क्या होगा?”

यह स्टेटमेंट कभी बीमारी में आयुष बोला करता था। ये सुन अल्का ने उस बच्चे को देखा, जो आयुष था। वह बेहोश हो गईं और जब होश आया तो वहां कोई नहीं था। बता दें कि शेखर और उनके दूसरे बेटे अध्ययन अब दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में साथ काम करते दिखेंगे। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष