न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ये है शहनाज की अगली फिल्म, एक्ट्रेस ने शेयर की Photos, सनी ने अपने AI अवतार को लेकर कहा...

एक्ट्रेस शहनाज गिल 'बिग बॉस सीजन 13' के बाद से हमेशा लाइमलाइट में रही हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jan 2024 6:38:19

2 News : ये है शहनाज की अगली फिल्म, एक्ट्रेस ने शेयर की Photos, सनी ने अपने AI अवतार को लेकर कहा...

एक्ट्रेस शहनाज गिल 'बिग बॉस सीजन 13' के बाद से हमेशा लाइमलाइट में रही हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ में लगातार हलचल जारी है। ‘बिग बॉस’ के दौरान शहनाज और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला काफी करीब आ गए थे। शो के बाद भी उनकी दोस्ती चलती रही। हालांकि साल 2021 में सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत के बाद यह जोड़ी टूट गई। शहनाज धीरे-धीरे सदमे से उबर अब एक्टिव हो चुकी हैं। इन दिनों उनका नाम सिंगर गुरु रंधावा के साथ जुड़ रहा है।

पिछले साल सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद शहनाज 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आई थीं। अब उनकी एक और फिल्म का ऐलान हो गया है। वह ‘फुकरे’ फेम अभिनेता वरुण शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं। शहनाज ने आज शनिवार (20 जनवरी) को फिल्म की घोषणा की। उनकी फिल्म का नाम 'सब फर्स्ट क्लास' है। शहनाज ने दो तस्वीरें शेयर कीं।

एक तस्वीर में शहनाज क्लैपर पकड़े हुए वरुण और मेकर्स के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर सिर्फ क्लैपर की है। इसका मतलब है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शहनाज ने कैप्शन में लिखा, “2024 की शुरुआती होती है।” फिल्म का डायरेक्शन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं। वे 'अनफेयर एंड लवली' और 'फिरंगी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, ज्योति देशपांडे और बलविंदर सिंह कर रहे हैं।

मैं AI को खतरा नहीं, बल्कि एक नए साधन के रूप में देखती हूं : सनी लियोनी

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने साल 2019 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सनी हाल ही में अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अवतार के साथ आने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस बनीं और उन्होंने स्वीकार किया कि वह इसे खतरे के रूप में नहीं देखती हैं। सनी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि यह जरूरी है कि हम सचेत रहें क्योंकि हम इस तरह का काम करने वाले पहले व्यक्ति हैं।

बहुत सारे सवाल और जिज्ञासाएं हैं, हमें उनका जवाब देने के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मेरा AI अवतार लोगों के किसी भी प्रकार के भावनात्मक संकट का जवाब देने और उसका पता लगाने में भावनात्मक रूप से ही जुड़ा हुआ हो। साथ ही मदद मांगने पर सुविधा भी उपलब्ध कराए। मैं AI को खतरा नहीं, बल्कि एक नए साधन के रूप में देखती हूं।

हमें इसे उसी तरह अपनाना होगा, जैसे बाकी तकनीकों को अपनाया है। AI कलाकारों के लिए उनके डिजिटल दायरे का विस्तार करने की संभावना बढ़ाता है। AI अवतार के पास ज्यादा लोगों तक पहुंचने और बात करने की क्षमता है। ऐसे में अगर सही तरीके से इसका इस्तेमाल किया जाएगा तो कई नए रास्ते और कार्यक्षेत्र खोले जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम