न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश के साथ रोमांस करती दिखीं शहनाज, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस के लिए लग रही ब्यूटी सर्जरी की अटकलें

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब अपने नाम किया था। एल्विश तब से ही लगातार लाइमलाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Apr 2024 11:55:07

2 News : एल्विश के साथ रोमांस करती दिखीं शहनाज, वीडियो वायरल, इस एक्ट्रेस के लिए लग रही ब्यूटी सर्जरी की अटकलें

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब अपने नाम किया था। एल्विश तब से ही लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। पिछले दिनों सांपों के जहर की खरीद-फिरोख्त मामले में वे जेल भी जा चुके हैं। अब एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट व एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल शहनाज ने एल्विश को टैग करते हुए अपने गाने ‘धूप लगदी' का वीडियो शेयर किया है। इसमें शहनाज-एल्विश ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए हैं। फैंस को इनकी केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। साथ ही उनके पीछे डूबता हुआ सूरज इस वीडियो को और ज्यादा खास बना रहा है। फैंस इसको एक प्रमोशनल वीडियो के तौर पर देख रहे हैं। असल में इस गाने में शहनाज के साथ सनी सिंह हैं। शहनाज ने एल्विश के साथ रील बनाई है। बता दें कि इस गाने को शहनाज ने ही आवाज दी है।

इससे पहले भी शहनाज और एल्विश साथ में स्पॉट हुए थे। एक साथ पार्टी करते हुए दोनों के वीडियो को देख लोग हैरान रह गए थे। इस जोड़ी की नजदीकियों को देख कई यूजर्स ने शहनाज को ट्रोल किया। उल्लेखनीय है कि शहनाज पूर्व में दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की नजदीकियां ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर बढ़ी थीं। साल 2021 में सिद्धार्थ का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।

‘बालिका वधू’ में ‘आनंदी’ का किरदार निभाने वालीं अविका गौर के लुक में दिखा बदलाव

अविका गौर को टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में 'आनंदी' की भूमिका से खास पहचान मिली। इसके अलावा अविका 'राजकुमार आर्यन', 'ससुराल सिमर का', 'झलक दिखला जा 5', 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 9' जैसे शो में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें फिल्म '1920 : हॉरर्स ऑफ द हार्ट' में भी देखा गया था। हाल ही में अविका को आनंद पंडित की बेटी ऐश्वर्या के रिसेप्शन में स्पॉट किया गया।

उन्हें देख नेटिजंस अटकलें लगा रहे हैं कि शायद उन्होंने ब्यूटी सर्जरी करवाई है। अविका ब्लैक कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली फ्लोरल जैकेट में दिखीं, जिसे उन्होंने ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट के साथ जोड़ा था। अविका की कुछ तस्वीरें डिस्कशन प्लेटफॉर्म रेडिट पर साझा की गईं और नेटिजंस ने इस पर कमेंट की बौछार कर दी। कुछ यूजर्स को हैरानी हुई कि क्या अविका को लिप प्लंपर्स मिले हैं, जबकि कुछ रेडिटर्स ने माना कि अभिनेत्री ने चिन अपलिफ्टमेंट कराया है।

कुछ यूजर्स ने साझा किया कि अविका थोड़ी बड़ी दिखती हैं। शायद इसलिए सर्जरी करवाई है क्योंकि उन्होंने एक फिल्म साइन की है। अविका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 'रोडीज' फेम और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी के साथ रिश्ते में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष