न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या शेफाली जरीवाला लेती थीं एंटी-एजिंग इंजेक्शन? पराग त्यागी ने अफवाहों पर किया पलटवार, बोले– ‘ऐसा सच में होता तो…’

शेफाली जरीवाला को लेकर एंटी-एजिंग इंजेक्शन के दावों पर पति पराग त्यागी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया और सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी पर नाराजगी जताई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 15 May 2026 9:09:54

क्या शेफाली जरीवाला लेती थीं एंटी-एजिंग इंजेक्शन? पराग त्यागी ने अफवाहों पर किया पलटवार, बोले– ‘ऐसा सच में होता तो…’

टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने पूरे मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया था। 27 जून 2025 को 42 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स सदमे में आ गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें तेज हो गईं। कुछ लोगों ने दावा किया कि शेफाली एंटी-एजिंग इंजेक्शन लेती थीं और लंबे समय तक फास्टिंग करती थीं, जिसकी वजह से उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। अब इन तमाम अफवाहों पर उनके पति पराग त्यागी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

पराग त्यागी ने क्या कहा इन दावों पर?

फिल्मीज्ञान से बातचीत में पराग त्यागी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है। पराग ने बताया, “हम लोग सामान्य खाना खाते थे। शेफाली के जाने से एक रात पहले हमने चाइनीज फूड भी खाया था। हमें भूखे रहने की कोई जरूरत नहीं थी।”

उन्होंने आगे शेफाली की फिटनेस को लेकर फैल रही बातों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह अपनी लाइफ में उस समय सबसे ज्यादा फिट थीं। पराग के अनुसार, लंबे समय तक भूखा रहना या खुद को कमजोर करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा नहीं था।

एंटी-एजिंग या स्किन-व्हाइटनिंग इंजेक्शन जैसे दावों को भी उन्होंने पूरी तरह गलत बताया। पराग ने सवाल उठाते हुए कहा, “उन्हें और गोरा होने की क्या जरूरत थी? और अगर कोई ऐसा इंजेक्शन होता जो इंसान को हमेशा जवान रख सके, तो क्या आज रतन टाटा जी हमारे बीच नहीं होते?”

सोशल मीडिया पर फैलती अफवाहों पर नाराजगी

पराग त्यागी ने इस दौरान सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आजकल लोग बिना किसी जांच-पड़ताल के हर बात को सच मान लेते हैं और फिर उसे आगे बढ़ा देते हैं। उनके मुताबिक, नकारात्मक खबरें बहुत तेजी से फैलती हैं, जबकि सच सामने आने में समय लगता है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना पुष्टि के किसी भी बात पर भरोसा न करें और अफवाहें फैलाने से बचें।

शेफाली जरीवाला की पहचान और यादें

गौरतलब है कि 27 जून को पराग त्यागी शेफाली जरीवाला को मुंबई के Bellevue Multispeciality Hospital लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई थी, लेकिन अब तक उनकी मौत का असली कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मुंबई पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि कारण फिलहाल सुरक्षित रखा गया है और विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

शेफाली ने अपने करियर में सुपरहिट गाने ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी और वह घर-घर में पहचाना जाने वाला नाम बन गई थीं। उनके निधन के बाद पराग त्यागी ने उनकी यादों को संजोने के लिए “Shefali Parag Tyagi” नाम से एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जहां वे उनके जीवन से जुड़े वीडियो और पॉडकास्ट साझा करते रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती