न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ का ट्रेलर आया सामने, रोहित ने शेयर किया ‘सिंघम अगेन’ से अजय का लुक

एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आज शुक्रवार (24 मई) को फिल्म का ट्रेलर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 May 2024 1:34:27

2 News : कॉमेडी-हॉरर फिल्म ‘मुंज्या’ का ट्रेलर आया सामने, रोहित ने शेयर किया ‘सिंघम अगेन’ से अजय का लुक

एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मुंज्या' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। आज शुक्रवार (24 मई) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इसमें हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का है। फिल्ममेकर दिनेश विजान कुछ इसी प्रकार की फिल्में 'स्त्री' और 'भेड़िया' बना चुके हैं। 'मुंज्या' में शरवरी के साथ अभय वर्मा, मोना सिंह और एस सत्यराज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में ‘मुंज्या’ का कहर देखने को मिला है।

ट्रेलर में चेटूकवाड़ी जगह की कहानी दिखाई गई है, यह जगह शापित है और जहां पर ‘मुंज्या’ की अस्थियां गढ़ी हैं, वह भी शापित है। ‘मुंज्या’ किसी ‘मुन्नी’ से शादी करना चाहता था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी मौत हो जाती है। वह अपनी ये आखिरी इच्छा पूरा करना चाहता है। फिल्म में डर के साथ-साथ हंसी का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। ‘मुंज्या’ सिर्फ सनसेट के बाद ही आता है।

निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा, “मुन्नी के लिए मुंज्या जान दे भी सकता है और ले भी सकता है।” इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सरपोतदार ने किया है। दिनेश विजान और अमर कौशिक इस फिल्म के निर्माता हैं। योगेश चांदेकर ने इसकी कहानी लिखी है। यह फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उल्लेखनीय है कि शरवरी की पिछली फिल्म 'बंटी और बबली 2' थी, जो 2021 में रिलीज हुई थी।

अजय देवगन जम्मू कश्मीर में कर रहे हैं ‘सिंघम अगेन’ फिल्म की शूटिंग

एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है और इसके डायरेक्टर रोहित शेट्टी कोई न कोई अपडेट देते रहते हैं। इस बीच 'सिंघम अगेन' से अजय का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें वे अपने पुराने ‘बाजीराव सिंघम’ वाले अवतार में दिख रहे हैं। अजय पुलिस की वर्दी में खड़े हैं। उनके चेहरे पर वही सिंघम वाला रुतबा दिख रहा है।

अजय के आस-पास सेना के कुछ और जवान वाहनों पर तैनात हैं और उनके हाथ में बंदूकें हैं। चारों ओर बर्फ से ढंके हुए पहाड़ हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, “बाजीराव सिंघम एसएसपी एसओजी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के साथ। जम्मू-कश्मीर पुलिस…सिंघम अगेन…जल्द आ रहा है।” शूटिंग कई दिनों से जम्मू कश्मीर में चल रही है। पिछले दिनों भी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें रोहित और अजय सेना के जवानों के साथ उनके बीच में बैठे थे।

इसके अलावा हाल ही एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अजय और जैकी श्रॉफ आपस में भिड़ रहे थे। अजय की पिछली दो फिल्में ‘शैतान’ और ‘मैदान’ थीं। ‘सिंघम अगेन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त और रोहित के कॉप यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है। पहले यह 15 अगस्त को रिलीज होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष