'बिग बॉस 15' फेम शमिता शेट्टी ओ हाल ही में आमिर अली (Aamir Ali) के साथ एक पार्टी में स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आमिर को शमिता के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है। बस इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर दोनों के बीच डेटिंग की खबरे तेजी से वायरल होने लगी। हालाकि, डेटिंग की खबरों पर शमिता शेट्टी ने अपना रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने इन सभी ख़बरों को खारिज करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल 'खुश और अकेली' हैं और लोगों को 'छोटी सोच' नहीं रखनी चाहिए। आमिर के साथ उनकी मज़ेदार तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद शमिता शेट्टी गुस्से में लग रही थीं। शमिता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं समाज और इसकी मानसिकता से परेशान हूं। हर काम और हर आदमी बिना किसी वास्तविकता जांच के निर्णय क्यों लेता है? NETIZENS की छोटी सोच वाली धारणाओं से परे संभावनाएं हैं।'