न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB 18 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह के साथ नाम जोड़ने पर शालीन भनोट ने दी ऐसी रिएक्शन, शेयर किया वीडियो

‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट ईशा सिंह इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम एक्टर शालीन भनोट के साथ रिश्ते की खबरों के चलते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 12:01:49

BB 18 की कंटेस्टेंट ईशा सिंह के साथ नाम जोड़ने पर शालीन भनोट ने दी ऐसी रिएक्शन, शेयर किया वीडियो

‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट ईशा सिंह इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम एक्टर शालीन भनोट के साथ रिश्ते की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। अब शालीन ने इन अफवाहों पर खुलकर रिएक्शन दी है। शालीन ने एक वीडियो के जरिये अपनी बात रखी है। शालीन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने BB 18 की एक और कंटेस्टेंट चाहत पांडे की मां पर निशाना साधा और कहा कि महिलाओं के चरित्र पर बयानबाजी करना गलत है।

शालीन ने कहा कि जब तक आप मेरे बारे में बात कर रहे हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन अगर आप किसी लड़की का नाम लेकर उसके चरित्र पर टिप्पणी कर रहे हैं तो यह मुझे बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। यह सिर्फ एक लड़की की इज्जत का सवाल है। हमें महिलाओं के लिए वह सम्मान बनाए रखना चाहिए, जो हर इंसान को मिलना चाहिए। बहुत सारे लोग बहुत कुछ बोल रहे हैं, मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि अगर आप मेरे बारे में बात करते हैं तो मुझे कोई समस्या नहीं है।

मुझे अच्छा लगता है, लेकिन जब आप किसी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाते हैं तो वह बिल्कुल सही नहीं है। शालीन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “एक लड़की का चरित्र हनन ठीक नहीं है! आइए इसे रोकें।” उल्लेखनीय है कि चाहत की मां ने ईशा के एक वायरल वीडियो पर टिप्पणी की थी। इसमें ईशा, शालीन की नई कार के लिए पूजा करती नजर आ रही थीं। चाहत की मां ने इस वीडियो के बारे में अप्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखी थी, जिसके बाद शालीन ने ईशा की इज्जत का बचाव किया है।

सलमान खान और करणवीर मेहरा ने भी शालीन को लेकर ईशा से पूछा था सवाल

बता दें BB 18 में पिछले वीकेंड के वार पर शो के होस्ट सुपरस्टार सलामन खान ने भी ईशा को शालीन का नाम लेकर चिढ़ाया था। हालांकि सलमान के सामने भी ईशा ने कहा कि शालीन उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने साथ काम किया है और उस दौरान ही दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। सलमान के बाद करणवीर मेहरा ने भी ईशा से पूछा था कि शालीन ‘खतरों के खिलाड़ी’ के दौरान किसी ईशा से पूरा-पूरा दिन फोन पर बात करता था, क्या वो ईशा तुम थीं?

तब ईशा ने कहा था कि शालीन उनसे बात नहीं करते थे। उल्लेखनीय है कि शालीन ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले साल शालीन ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लिया था। इस दौरान शालीन ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शालीन फाइनलिस्ट थे, लेकिन खिताब करणवीर ने जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ