न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय-माधवन की ‘शैतान’ का टीजर देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, ‘फाइटर’ के गाने पर बेटी के साथ थिरके आयुष्मान

एक्टर अजय देगवन की अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ को लेकर पिछले कई दिनों से फैंस में क्रेज बना हुआ है। आज गुरुवार (25 जनवरी) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 12:29:53

2 News : अजय-माधवन की ‘शैतान’ का टीजर देख खड़े हो जाएंगे रौंगटे, ‘फाइटर’ के गाने पर बेटी के साथ थिरके आयुष्मान

एक्टर अजय देगवन की अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ को लेकर पिछले कई दिनों से फैंस में क्रेज बना हुआ है। आज गुरुवार (25 जनवरी) को इसका टीजर आउट हो गया। यह एक ऐसी डरावनी फिल्म है, जिसका टीजर देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। टीजर 1 मिनट 32 सैकंड का है। इसकी शुरुआत होती है एक राक्षस की मूर्ति के साथ, जिसमें पीछे वॉइस ओवर चलता है।

‘शैतान’ की आवाज में सुनाई देता है, “कहते हैं ये पूरी दुनिया बहरी है, लेकिन सुनती सिर्फ मेरी है। काले से भी काला मैं, बहकाने का प्याला मैं, तंत्र से लेकर श्लोक का..मालिक हूं मैं नौ लोक का।” टीजर में साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन की पढ़ी गई तंत्र क्रिया किस तरह से अजय देवगन और एक धार्मिक परिवार की जिंदगी में भूचाल ले आती है, ये दिखाया गया है।

टीजर को शेयर करने के साथ ही अजय ने एक दिलचस्प कैप्शन दिया, “वो पूछेगा तुमसे…एक खेल खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना।” यह टीजर देखने के बाद फैंस के रौंगटे खड़े हो रहे हैं और उन्हें कई दिनों बाद बॉलीवुड की किसी फिल्म का ऐसा फ्लेवर अनुभव करने का मौका मिला। हाल ही अजय ने इंस्टाग्राम पर ‘शैतान’ का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इसमें अजय, माधवन और ज्योतिका दिखे थे। फिल्म में अजय और माधवन के बीच अच्छाई और बुराई की लड़ाई होगी। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने शेयर किया वीडियो

आयुष्मान खुराना काफी लोकप्रिय अभिनेता हैं। फैंस उनके बारे में हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। आयुष्मान भी उनसे जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही उन्होंने अपने भाई अपारशक्ति के साथ एक रियलिटी शो के ऑडिशन का वीडियो अपलोड किया था, जो खूब वायरल हुआ।

अब आयुष्मान की पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी 24 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आयुष्मान ‘फाइटर’ फिल्म के गाने ‘शेर खुल गए’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी बेटी वरुष्का भी उनके साथ ताल से ताल मिलाती देखी जा सकती हैं।

ताहिरा ने कैप्शन में लिखा, “घर के शेर खुल गए यह आपके (ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण) डांस स्टेप्स को फॉलो नहीं कर रहे हैं, क्योंकि वे ऐसा नहीं कर सकते। फिल्म के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं इंतजार नहीं कर सकते।” बता दें ‘फाइटर’ आज गुरुवार (25 जनवरी) को थिएटर में रिलीज हो गई है। दूसरी ओर, आयुष्मान के काम की बात करें तो वे पिछले साल कॉमेडी फिल्म “ड्रीम गर्ल 2” में अनन्या पांडे के साथ दिखे थे। वे जल्द ही अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका