न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान को शादी के लिए ऐश्वर्या के घर लेकर गए थे शाहरुख! कुंद्रा ने शेयर की जेल में मिले लैटर की Photo

शाहरुख खान और सलमान खान ने लगभग एक ही समय बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 12:20:22

2 News : सलमान को शादी के लिए ऐश्वर्या के घर लेकर गए थे शाहरुख! कुंद्रा ने शेयर की जेल में मिले लैटर की Photo

शाहरुख खान और सलमान खान ने लगभग एक ही समय बॉलीवुड में कदम रखा था। दोनों को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से ज्यादा हो गए हैं। आज भी इनका दबदबा देखने को मिलता है। इनकी दोस्ती भी खास है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख अपने दोस्त सलमान की शादी को लेकर एक दिलचस्प बात बता रहे हैं। आपको बता दें कि कई साल पहले टीवी पर सलमान का एक क्विज शो आता था ‘दस का दम।’

Reddit पर इसका एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें शाहरुख कहते हैं कि वह एक लड़की के घर सलमान की शादी का प्रपोजल लेकर गए थे लेकिन बात नहीं बनी। तब सलमान कहते हैं कि मेरी शादी से तुम्हारा क्या फायदा भाई? तो शाहरुख ने कहा कि मैं सच बोल रहा हूं। यह मेरी तमन्ना है। सभी पूछते हैं मीडिया भी तो पूछता है। इसके बाद वहीं मौजूद एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने शाहरुख से कहा कि मुझे लगता है कि आपको ही हक है पूछने का क्योंकि आप सलमान के पुराने दोस्त हो। तब सलमान ने कहा कि हां ये चाहते ही थे। एक बार तो मुझे लेके भी गए थे।

इतना सुनकर शाहरुख हंसने लगे और बोले कि लेकिन बताऊं इसका जो बिहेवियर है ना वो ठीक नहीं है। तब रानी कहती हैं कि मैं नाम बता दूं? तो सलमान हैरानी से उनको देखते हुए मना करते हैं और नहीं कर देते हैं। यह वीडियो देखने के बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि वह लड़की जरूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय होंगी। उस दौरान खबरें थीं कि शाहरुख-गौरी के साथ ऐश्वर्या के घर उनसे मिलने गए थे।

shahrukh khan,Salman Khan,rani mukerjee,dus ka dum,aishwarya rai,raj kundra,Shilpa Shetty,ut 69 movie,raj kundra jail

राज कुंद्रा की जेल की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'यूटी69' जल्द होगी रिलीज

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपनी पहली फिल्म 'यूटी69' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था। अब कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जेल के अंदर रहने के दौरान उनको मिले लैटर और नोट्स की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में लिफाफे से लेकर जेल के सेल की डिटेल तक, कई चीजें दिखाई गई हैं। फोटो में कुंद्रा के नाम और जेल के सेल की डिटेल्स वाले लिफाफे हैं।

वहीं शिल्पा और उनके बेटे वियान की एक पेपर कटिंग भी नजर आ रही है। फोटो पर लिखा है-“जेल से मेरे लैटर और नोट्स देख रहा हूं।” इस तस्वीर में कुंद्रा का जेल का पता-यूटी 69 बैरक नंबर 6/4 लिखा हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि साल 2021 में पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए कुंद्रा 63 दिन जेल में रहे।

वे केस शुरु होने से लेकर उनके जमानत पर रिहा होने तक की पूरी कहानी फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने ला रहे हैं। बिजनेसमैन और जेल से बाहर आने के बाद में मास्क मैन के नाम से मशहूर हुए कुंद्रा ने इस फिल्म में खुद अपना किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन शाहनवाज अली ने किया है। यह 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका