न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक साथ स्टेज पर थिरके शाहरुख, सलमान और आमिर, इस गाने पर झूमे रणवीर और दीपिका, वीडियो वायरल

इस समय गुजरात के जामनगर में सितारों का मेला लगा हुआ है। वहां मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Mar 2024 12:37:26

एक साथ स्टेज पर थिरके शाहरुख, सलमान और आमिर, इस गाने पर झूमे रणवीर और दीपिका, वीडियो वायरल

इस समय गुजरात के जामनगर में सितारों का मेला लगा हुआ है। वहां मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन जारी हैं। 1 मार्च से शुरू हुए ये फंक्शन 3 मार्च तक चलेंगे। इसके तहत दूसरे दिन शनिवार (2 मार्च) को भी बॉलीवुड सेलेब्स ने सेरेमनी के दौरान अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा खान तिकड़ी शाहरुख, सलमान और आमिर का एक साथ मंच पर आकर धूम मचाना।

उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शाहरुख और सलमान ब्लैक कुर्ता-पजामा पहने नजर आए, जबकि आमिर ने ग्रीन कलर का कुर्ता और व्हाइट पजामा पहना था। वे तीनों स्टेज पर गले में शिमरी कपड़ा डाले 'आरआरआर' फिल्म के 'नाटू-नाटू' सॉन्ग पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वे बारी-बारी से अपने-अपने सिग्नेचर स्टेप करते दिख रहे हैं।

सबसे पहले सलमान अपना टॉवल वाला स्टेप करते हैं, जिसे शाहरुख व आमिर फॉलो करते हैं। फिर आमिर ‘थ्री इडियट्स’ फिल्म वाला हुक स्टेप करते हैं और अंत में शाहरुख अपना फेमस स्टेप दिखाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो तीनों खान ने पहली बार इस तरह से कोई स्टेज परफॉर्मेंस दी।

दीपिका-रणवीर ने हाल ही में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा, मुकेश-नीता ने भी दी प्रस्तुति

हाल ही में प्रेग्नेंसी की घोषणा करने वालीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह को भी स्टेज पर थिरकते हुए देखा गया। दोनों का डांस करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वे ‘गल्ला गूडियां’ पर डांस कर रहे हैं। दीपिका एक जगह खड़ी होकर बस अपने हाथों से स्टेप करती दिख रही हैं। वहीं रणवीर बेहद एनर्जी के साथ डांस कर रहे हैं।

दीपिका ने गोल्डन और सिल्वर जरी के काम वाला लहंगा पहन रखा है। वहीं रणवीर ने काले और नीले रंग के बेहद आकर्षक कपड़े पहने हुए हैं। इस वीडियो के कमेंट में लोग प्रेग्नेंट दीपिका को डांस करता देख कर हैरान हैं। लोग कह रहे हैं कि उन्हें डांस नहीं करना चाहिए था। वहीं कुछ लोग ‘सेरोगेसी’ के जरिए प्रेग्नेंट होने की बात कह रहे हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी पत्नी के साथ डांस किया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। दोनों ने शानदार डांस किया। वे राज कपूर के आइकॉनिक सॉन्ग ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ में डांस परफॉर्म कर रहे हैं। मुकेश कुर्ता-पयजामा में दिखे, जबकि नीता गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम