न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान को हुई यह परेशानी, मुंबई में ठीक से इलाज नहीं होने पर अब जाएंगे अमेरिका, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। शाहरुख की आंख में दिक्कत हो गई है जिसकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Jul 2024 11:44:31

शाहरुख खान को हुई यह परेशानी, मुंबई में ठीक से इलाज नहीं होने पर अब जाएंगे अमेरिका, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सुपरस्टार शाहरुख खान (58) के फैंस के लिए एक परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। शाहरुख की आंख में दिक्कत हो गई है जिसकी वजह से उन्हें इलाज कराने के लिए अमेरिका जाना होगा। वे पहले मुंबई में इलाज करवा रहे थे लेकिन यहां पर दिक्कत होने से उन्हें तुरंत अमेरिका ले जाया जाएगा। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख इलाज करवाने के लिए मुंबई के हॉस्पिटल में गए थे लेकिन जैसे प्लान किया था वैसे ट्रीटमेंट नहीं हुआ। अब शाहरुख को क्या दिक्कत हुई है उसे जानने के लिए यूएसए भेजा जा रहा है।

माना जा रहा है कि शाहरुख आज मंगलवार (30 जुलाई) को विदेश जाएंगे। एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शाहरुख दोनों आंखों में कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि इस मामले में अब तक एक्टर या उनकी टीम की तरफ से कोई कंफर्मेंशन नहीं आया है। जूम की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्टर ने 12 जुलाई को हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अपनी आंखों का इलाज करवाया था।

शाहरुख के करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि इलाज के बाद वे 7 या 8 अगस्त को स्विट्जरलैंड जाने वाले हैं। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई कि वे पर्सनल या फिर प्रोफेशनल काम से जाएंगे। बता दें शाहरुख को आईपीएल के दौरान हीट स्ट्रोक की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हौसला बढ़ाने भरी गर्मी में स्टेडियम जाते थे।

shahrukh khan,superstar shahrukh khan,shahrukh eyes,shahrukh us,shahrukh mumbai,dunki,pathan,jawan

पिछले साल 3 सुपरहिट मूवी देने वाले शाहरुख अब सुहाना के साथ फिल्म में आएंगे नजर

हाल ही शाहरुख अपनी दोस्त कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान की मां के निधन के बाद उनसे मिलने गए थे। इस मौके पर शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना भी मौजूद थे। इससे पहले शाहरुख को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। जहां वे अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे। शाहरुख ने मई में स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए खुलासा किया था कि वे फिल्म सेट पर जाने के लिए तैयार हैं और आने वाले प्रोजेक्ट की जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

शाहरुख, सुहाना के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इसमें अभिषेक बच्चन विलेन के किरदार में दिखेंगे। शाहरुख की पिछली फिल्म दिसंबर में रिलीज हुई डंकी थी। इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं। शाहरुख ने पिछले साल दो और सुपरहिट फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ से फैंस पर जादू चलाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका