न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख खान ने जारी किए ‘डंकी’ के 2 और पोस्टर, ‘टाइगर 3’ में हुई एक और सुपरस्टार की एंट्री

बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान जैसे नाम से मशहूर शाहरुख खान के लिए 2023 गोल्डन ईयर रहा। उनकी ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 7:22:18

2 News : शाहरुख खान ने जारी किए ‘डंकी’ के 2 और पोस्टर, ‘टाइगर 3’ में हुई एक और सुपरस्टार की एंट्री

बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान जैसे नाम से मशहूर शाहरुख खान के लिए 2023 गोल्डन ईयर रहा। उनकी ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों मूवी सुपरहिट रही। शाहरुख अब अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर खूब चर्चाओं में हैं, जो इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जब से डंकी का पहला टीजर सामने आया है, तब से फैंस के बीच इस फिल्म के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है। शाहरुख ने आज शनिवार (4 नवंबर) को दो नए पोस्टर्स जारी कर प्रशंसकों को खुशी मनाने का मौका दे दिया।

शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर्स शेयर किए हैं। इनमें उनके साथ फिल्म के बाकी कलाकार भी दिख रहे हैं। एक पोस्टर में शाहरुख अपनी पूरी टोली के साथ तथा दूसरे पोस्टर में सभी रेगिस्तान में दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान ने इसका बेहद मजेदार तरीके से बखान किया। शाहरुख ने लिखा, “हम बिल्कुल उसी तरह दिख रहे हैं, जैसे राजू सर ने अपने 'उल्लू के पट्ठों' को इमेजिन किया था। इनके बारे में बहुत कुछ शेयर करना अभी बाकी है।”

राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होगी। ‘डंकी’ में 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो इंग्लैंड जाने का सपना देखते हैं। सभी दोस्तों का जिम्मा शाहरुख (हार्डी) के कंधों पर होता है। फिल्म में शाहरुख के साथ विक्की कौशल, तापसी पन्नू, दीया मिर्जा, धर्मेंद्र, बोमन ईरानी, सतीश शाह और काजोल भी हैं।

शाहरुख के साथ ऋतिक रोशन भी ‘टाइगर 3’ में करेंगे कैमियो

सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यह दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी। सलमान के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद लोग खुश हो जाएंगे। शाहरुख खान को लेकर बहुत पहले से खबरें थीं कि वे कैमियो करते दिखाई देंगे, वहीं अब एक और सुपरस्टार के कैमियो करने की जानकारी सामने आई है।ये हैं ऋतिक रोशन।

कहा जा रहा है कि ऋतिक की भूमिका भी अहम होगी। ऋतिक का एक्शन अवतार दिखाई देगा। ‘टाइगर 3’ यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसे मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस यूनिवर्स में बनने वाली सभी फिल्में जासूसी बैकग्राउंड पर आधारित हैं। इसकी शुरुआत साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ से हुई थी।

इसके बाद ‘टाइगर ज़िंदा है’ ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वॉर में ऋतिक ने ‘कबीर’ का किरदार निभाया था। ‘टाइगर 3’ के एक्शन सीन्स को हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर मार्क सिजाक ने डायरेक्ट किया है। इनके साथ-साथ हॉलीवुड एक्शन को आर्डिनेटर क्रिस बर्न्स और स्टंट ड्राइवर रिचर्ड बर्डेन भी फिल्म से जुड़े हुए हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार