न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नयनतारा के छोटे रोल पर शाहरुख ने दी यह रिएक्शन, सान्या मल्होत्रा को ‘किंग खान’ ने दी थी यह सलाह

सुपरस्टार शाहरुख खान की 'जवान' रिकॉर्डतोड़ कमाई में लगी हुई है। फिल्म 'बाहुबली 2' और 'गदर 2' को मात दे चुकी। अब उसकी नजर 'पठान'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 7:03:44

नयनतारा के छोटे रोल पर शाहरुख ने दी यह रिएक्शन, सान्या मल्होत्रा को ‘किंग खान’ ने दी थी यह सलाह

सुपरस्टार शाहरुख खान की 'जवान' रिकॉर्डतोड़ कमाई में लगी हुई है। फिल्म 'बाहुबली 2' और 'गदर 2' को मात दे चुकी। अब उसकी नजर 'पठान' को पीछे छोड़ने पर है। इसी खुशी में शाहरुख ने शुक्रवार को 'आस्क एसआरके' सेशन किया। इस सेशन के चलते प्रशंसकों ने उनसे कई प्रकार के सवाल पूछे, जिनका शाहरुख ने दिलचस्प अंदाज में सटीक जवाब दिया।

एक फैन ने शाहरुख से कहा, "सूजी और आजाद का बॉन्ड बहुत प्यारा लगा। सिंगल मदर की स्टोरी भी बहुत अच्छी और नई लगी। महिला के हर पहलू को पर्दे पर दिखाने के लिए थैंक यू।' इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, “मुझे भी लगा कि नर्मदा की सिंगल मां वाली कहानी जबरदस्त थी। दुर्भाग्य से कई चीजों के बीच उन्हें अधिक स्क्रीन टाइम नहीं दिया जा सका। हालांकि जितना था, वो भी बढ़िया था।”

आपको बता दें कि यह रोल फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा ने निभाया था। बताया जा रहा है कि नयनतारा 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार से नाराज हैं। उन्हें लग रहा है कि एटली ने फिल्म में उन्हें बहुत कम स्क्रीन टाइम दिया है। इसी कारण नयनतारा ने फिल्म को न तो प्रमोट किया और न ही उसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं।

shahrukh khan,nayanthara,sanya malhotra,jawan,jawan movie,dangal,actor shahrukh khan,ask srk

‘दंगल गर्ल’ सान्या को ‘जवान’ में शाहरुख के साथ काम करने का मिला मौका

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का शाहरुख खान के साथ काम करने का सपना ‘जवान’ में पूरा हो गया। सान्या ने अब फिल्म में उनके किरदार और शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव बताया है। सान्या ने ई टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं इस सक्सेस को एंजॉय कर रही हूं। जब 2 साल पहले मैं फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही थी तब मैंने खुद को पिंच किया था।

मैं फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर खुश हूं। कई ऐसे एक्टर्स हैं और मेरे जैसे लोग जो शाहरुख की बातों से इंस्पायर होते हैं। मैं उनके कई इंटरव्यूज देखती हूं। उनकी बातों से ही मुझे दुनिया समझने का मौका मिलता है। मैं उनसे कई सवाल करती थी। मुझे मौका मिला जब उनसे सवाल पूछने का तो खूब सवाल पूछे। उन्हें समझ आ गया कि मैं बहुत ज्यादा सोचती हूं।

तो एक दिन उन्होंने कहा, तू दिमाग बहुत लगाती है, थोड़ा दिल से काम किया कर। मुझे पता लग गया यही उनका मंत्र है। ये बात मेरे मन में बस गई है। जब हम ‘जिंदा बंदा’ गाने की शूटिंग कर रहे थे तब सभी काफी थक गए थे, लेकिन शाहरुख सर बिल्कुल नहीं रुके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका