न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख ने रिलीज किया आर्यन की पहली वेब सीरीज का वीडियो, फैंस से की अपने बच्चों के लिए यह अपील

सुपरस्टार शाहरुख खान (59) हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। शाहरुख ने सोमवार ((3 फरवरी) को एक इवेंट में अपने बड़े बेटे आर्यन खान की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 11:20:12

शाहरुख ने रिलीज किया आर्यन की पहली वेब सीरीज का वीडियो, फैंस से की अपने बच्चों के लिए यह अपील

सुपरस्टार शाहरुख खान (59) हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। शाहरुख ने सोमवार ((3 फरवरी) को एक इवेंट में अपने बड़े बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘The Ba***ds of Bollywood’ का वीडियो रिलीज किया। ये सीरीज इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख ने कहा कि मेरी बस एक ही दुआ है, गुजारिश है और इच्छा है कि मेरा बेटा जो डायरेक्शन में अपना पहला कदम रख रहा है, मेरी बेटी जो एक्ट्रेस बन रही हैं, उन सबको अगर 50% प्यार भी ये दुनिया दे दे जितना मुझे दिया है तो बहुत ज्यादा होगा।

मैंने आर्यन की सीरीज के कुछ एपिसोड्स देखे हैं। एपिसोड्स बहुत अच्छे हैं। बहुत फनी हैं। मुझे बड़ी अच्छी लगती हैं चीजें जब फनी होती हैं। मेरे जोक्स पर लोग बुरा मान जाते हैं, लोगों को तकलीफ होने लगती है तो मैंने जोक करना छोड़ दिया। विरासत में मैंने अपने बेटे को दे दिया कि तू कर बेटा, अब तू जा और बाप का नाम रोशन कर। इन लोगों ने बहुत मेहनत की है। इन लोगों ने हिंदी सिनेमा और कॉलेज से जो कुछ भी सीखा है उसे मिक्स करके एक शो बनाया है जिसमें मुंबई नगरी में जब लोग आते हैं तब उनके साथ क्या-क्या होता है, कैसे होता है…ये दिखाया है। बहुत फनी सीरीज है। ये सीरीज अच्छी नहीं, बेस्ट नहीं, Ba***ds है।”

शाहरुख ने बेटे के करिअर के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं चाहता था कि आर्यन कुछ करें। अमेरिका में कुछ सीखें कि कैसे डायरेक्शन और प्रोडक्शन किया जाता है। बहुत अजीब सा, संयोग की बात है कि कोविड नहीं होता तो मैंने बात की थी टेट और बेला से कि इसको नेटफ्लिक्स में नौकरी दे दे कि वहां पर सीखे, किसी को असिस्ट करे। लेकिन कोविड हो गया तो वो भारत आ गए। फिर आर्यन ने अपने ग्रुप के साथ लिखना शुरू किया।

शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया मजेदार अनाउंसमेंट वीडियो

शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे नए नवेले डायरेक्टर आर्यन को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। ये आर्यन के शो का अनाउंसमेंट वीडियो है, जिसमें शाहरुख कैमरे के सामने डायलॉग बोलना शुरू करते है और कहते हैं, “पिक्चर तो सालों से बाकी है, लेकिन...” इस पर आर्यन उन्हें टोकते हुए एक और टेक देने को कहते हैं। इसके बाद शाहरुख टेक पर टेक देते हैं और आखिरकार इरिटेट होकर आर्यन पर चिल्लाते हुए कहते हैं, “तेरे बाप का राज है क्या?”

इसके बाद राज खुलता है कि डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठा शख्स कोई और नहीं आर्यन हैं। पापा की बात सुनकर आर्यन जवाब में कहते हैं- 'हां...' सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। किंग खान ने कैप्शन में लिखा, “पिक्चर तो सालों से बाकी है पर शो तो अब शुरू होगा। The Ba**ds of Bollywood जल्द आ रहा है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ