न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें – शाहरुख की ‘जवान’ मूवी से दूसरे गाने का टीजर रिलीज, ईशा ने सनी देओल को दिया सरप्राइज

दिग्गज एक्टर शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 13 Aug 2023 11:20:32

देखें – शाहरुख की ‘जवान’ मूवी से दूसरे गाने का टीजर रिलीज, ईशा ने सनी देओल को दिया सरप्राइज

दिग्गज एक्टर शाहरुख खान की नई फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वे इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख ने इसके दूसरे गाने ‘चलेया’ का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज कर दिया है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है और शाहरुख इस विधा के मास्टर माने जाते हैं। इस गाने को 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

इसके बोल हैं इश्क में दिल फना है, इश्क में दिल बना है, मिटा ले या बना ले, मैंने तुझको चुना है। गाने को मशहूर गायक अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने आवाज दी है। इसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है। गाने में शाहरुख की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ जोरदार कैमिस्ट्री दिख रही है। हाल ही में #AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख ने कहा था कि 'छलेया' फिल्म में उनका पसंदीदा गाना है जो कि रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला है।

आपको बता दें कि ‘जवान’ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की एक प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित व गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। इसमें शाहरुख व नयनतारा के साथ विजय सेतुपति, योगी बाबू, सान्या मल्होत्रा और प्रियामणि भी हैं।

shahrukh khan,jawan movie,second song teaser released,esha deol,gadar 2,sunny deol,bobby deol

ईशा देओल ने रखी ‘गदर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, साथ नजर आए चारों भाई-बहन

'गदर 2' की रिलीज ने सनी देओल की जिंदगी में काफी बदलाव किए हैं। देओल परिवार अब पहले से भी ज्यादा करीब आ गया है। सनी की बहनें ईशा और अहाना, भाई सनी और बॉबी के करीब आ गई हैं। दरअसल दो दिन पहले शुक्रवार को सनी ने फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। इस मौके पर सेलेब्स के साथ सनी के परिवार के लोग भी पहुंचे थे। हालांकि ईशा और अहाना किसी कारणवश वहां नहीं आ पाई थी, लेकिन अब ईशा ने भाई को सरप्राइज दिया है।

ईशा ने ‘गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग की। इस मौके पर सनी, बॉबी और अहाना नजर आए। 40 सालों में ऐसा पहली बार देखा गया, जब सनी के लिए बहनों ने कुछ स्पेशल किया हो। पिछले कुछ दिनों से ईशा कई ऐसी पोस्ट कर रही हैं, जिनसे साफ हो रहा है कि उनके और सनी के परिवार के बीच जरा भी दूरियां नहीं हैं।

पिछले दिनों ईशा, सनी के बेटे करण देओल की शादी में नहीं गई थीं, जिसको लेकर काफी सवाल उठे थे। हालांकि बाद में ईशा ने करण और दृषा को शादी की बधाई दी थी। इसके बाद ईशा ने ‘गदर 2’ का ट्रेलर पोस्ट किया था और रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म के लिए सोशल मीडिया पर चियर किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार