न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख ने बेटे और पत्नी के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीडियो किया शेयर, ‘घूमर’ देख अमिताभ के आए आंसू

फिल्मी सितारों ने आज मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबने अलग-अलग अंदाज में आजादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 7:42:49

शाहरुख ने बेटे और पत्नी के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, वीडियो किया शेयर, ‘घूमर’ देख अमिताभ के आए आंसू

फिल्मी सितारों ने आज मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सबने अलग-अलग अंदाज में आजादी के इस महापर्व का जश्न मनाया। सभी ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की और देशवासियों को इंडिपेंडेंस डे की बधाई दी। अब बॉलीवुड के बादशाह माने जाने वाले शाहरुख खान का भी एक वीडियो सामने आया है। शाहरुख ने घर पर तिरंगा फहराया।

उन्होंने उस दौरान का एक वीडियो और फोटो अपने अकाउंट पर शेयर किया है। जो फोटो सामने आई है उसमें शाहरुख के साथ उनकी पत्नी गौरी और बेटे अबराम भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में इन तीनों के साथ और भी कुछ लोग दिख रहे हैं। सभी तिरंगे को सलामी दे रहे हैं। शाहरुख ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बताया कि उनके छोटे बेटे अबराम ने घर पर तिरंगा फहराने का ये ट्रेडिशन चालू किया है।

उन्होंने लिखा, “सभी को प्यार, हमारा देश समृद्ध बने।” फिल्म इंडस्ट्री के एक और दिग्गज स्टार सलमान खान ने तिरंगा लहराते हुए एक तस्वीर शेयर की और सभी को विश किया। बात अगर शाहरुख के वर्कफ्रंट की करें तो इसी साल आई उनकी पिछली फिल्म पठान सुपरहिट रही थी। अब वे 7 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति भी हैं।

shahrukh khan,independence day,amitabh bachchan,ghoomer,abhishek bachchan,abram khan,saiyami kher

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में ‘घूमर’ फिल्म के लिए लिखी ये बातें

आर बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म 'घूमर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें अभिषेक बच्चन और सैयामी खेल की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है जो दायां हाथ खोने के बाद फिर से क्रिकेट खेलती है। अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने यह खुलासा किया है कि वे इस फिल्म को देखकर इतने इमोशनल हो गए कि उनके आंसू निकल आए।

अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, ''फिल्मग 'घूमर' को रविवार दोपहर और रात में दो बार देखा। इसका उल्लेसख करना मुश्किल है। पहले ही फ्रेम से आंखों से पानी बहने लगा। जब फिल्म में अपनी संतान शामिल होती है, तो यह पल थोड़ा ज्याादा भावुक हो जाता है। उनके विचारों, शब्दों और कार्यों से आश्चर्य होता है जो बहुत प्यारा और आकर्षक है। फिल्म की भावनाएं क्रिकेट से जुड़ी हैं।

यह एक लड़की और उसकी महत्वाकांक्षा की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि खेल का प्रभाव सिर्फ खेल पर ही नहीं पड़ता, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है। आर. बाल्की ने बेहद ही सरल तरीके से हमारे सामने एक सबसे जटिल विचार बुना है। मैं जानता हूं कि एक हारने वाला क्या महसूस करता है और क्या अनुभव करता है। मैं जानना चाहता हूं कि एक विजेता क्या महसूस करता है और क्या अनुभव करता है।

हममें से प्रत्येक ने अपने जीवन में किसी न किसी बिंदु पर विफलता का सामना किया है और हम जानते हैं कि यह कैसा लगता है। यह वह चुनौती है जिसका हम सभी सामना करते हैं। हम सभी इसके लिए प्रयास करते हैं। हम सभी इसके लिए संघर्ष करते हैं, और फिर जब हम पाते हैं कि दरवाजा बंद है, तो हम इसे तोड़ देते हैं और प्रवेश करते हैं। यही सीखने का आदर्श है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार