न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुहाना को शाहरुख खान से मिले हैं डिंपल, गौरी से कही दिल की बात, ‘किंग खान’ ने ‘फाइटर’ पर दी रिएक्शन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 'द आर्चीज' मूवी के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। शाहरुख और सुहाना के बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Aug 2023 12:05:09

सुहाना को शाहरुख खान से मिले हैं डिंपल, गौरी से कही दिल की बात, ‘किंग खान’ ने ‘फाइटर’ पर दी रिएक्शन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 'द आर्चीज' मूवी के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। शाहरुख और सुहाना के बीच बहुत अच्छी बोंडिंग है। वे हमेशा उसकी तारीफ करते नजर आते हैं। अब हाल ही में सुहाना अपनी मां गौरी खान के साथ एक बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचीं, जिसे देख शाहरुख को अपने दिन याद आ गए। इस इवेंट के दौरान सुहाना ने अपने एक्टिंग डेब्यू पर भी बात की।

बाद में गौरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बुक लॉन्च इवेंट का एक वीडियो और पिक्चर शेयर की। गौरी ने लिखा कि मैंने शाहरुख के साथ जो पहला इवेंट अटेंड किया था वो भी बुक लॉन्च था। लाइफ फुल सर्कल में आ रही है। शाहरुख ने इसे रिशेयर करते हुए लिखा, 'हां, तुम सही कह रही हो गौरी। हमारे बच्चे लाइफ के इस फुल सर्कल को कंप्लीट करने में मददगार साबित हो रहे हैं।

तुमने तीनों बच्चों को बहुत अच्छी तरह पढ़ाया, उन्हें डिग्निटी सिखाई और प्यार बांटना भी, लेकिन उसे डिंपल मुझसे मिला है। सुहाना ने अपनी बात को इवेंट में बहुत अच्छे से रखा।' उल्लेखनीय है कि शाहरुख के गालों पर पड़ने वाले डिंपल हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं।

shahrukh khan,gauri khan,suhana khan,the archies,fighter movie,Hrithik Roshan,deepika padukone,sidharth anand

‘फाइटर’ के लिए शाहरुख ने इन्हें दी शुभकामनाएं

ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया जिसमें सभी सितारे दमदार लगे। तीनों कलाकार पायलट के लुक में नजर आए। इस पोस्टर को शाहरुख खान ने भी देखा और उन्होंने रिएक्शन दी है।

शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'वाह ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर ये थ्रीसम बहुत बढ़िया लग रहा है। शुभकामनाएं डुग्गु और सिड...तुम दोनों झगड़े जीतते रहो...प्यार से।' बता दें कि सिड यानी सिद्धार्थ आनंद फाइटर के डायरेक्टर हैं, जबकि डुग्गु, ऋतिक को कहा जाता है। ‘वॉर’ और ‘पठान’ के बाद सिद्धार्थ ‘फाइटर’ के साथ एक और एक्शन फिल्म लेकर आ रहे हैं। ऋतिक और सिद्धार्थ तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं।

दोनों ने इससे पहले ‘बैंग-बैग’ और ‘वॉर’ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को थिएटर्स में दस्तक देगी। बहरहाल शाहरुख की बात करें तो वे अगले महीने ‘जवान’ फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें दीपिका भी कैमियो रोल में हैं। ‘जवान’ मच अवेटेड फिल्म है, जो 7 सितंबर से धूम मचाएगी। शाहरुख के अपोजिट नयनतारा दिखेंगी, वहीं विजय सेतुपति भी अहम किरदार में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार