न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद की फिल्म ‘देवा’ से फर्स्ट लुक आया सामने, रणबीर ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर दी बड़ी अपडेट

मशहूर एक्टर शाहिद कपूर ने आज मंगलवार (24 अक्टूबर) को दशहरा के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 24 Oct 2023 8:05:00

2 News : शाहिद की फिल्म ‘देवा’ से फर्स्ट लुक आया सामने, रणबीर ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर दी बड़ी अपडेट

मशहूर एक्टर शाहिद कपूर ने आज मंगलवार (24 अक्टूबर) को दशहरा के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर फैंस को खुशखबरी दी है। शाहिद ने फिल्म 'देवा' से अपना लुक शेयर किया है। यह अगले साल दशहरा के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद ने इंस्टाग्राम पर 'देवा' से अपने किरदार की झलक दिखाई है। तस्वीर में शाहिद खाकी पैंट के साथ सफेद शर्ट पहने नजर आए। इसमें उनके छोटे बाल और दाढ़ी वाला चेहरा है।

वे काले धूप के चश्मे से अपने लुक को पूरा करते हैं। उनके हाथ में एक बंदूक भी दिखाई दे रही है। शाहिद ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “देवा 11 अक्टूबर 2024 को दशहरे पर सिनेमाघरों में आ रही है।” फिल्म में शाहिद ने एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर की है।

पूजा इसी साल सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में लीड एक्ट्रेस थीं। ‘देवा’ एक प्रतिभाशाली लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक हाई-प्रोफाइल मामले की जांच कर रहा है। इसके डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज और प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। यह जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

‘ब्रह्मास्त्र’ देखने वाले कुछ लोगों ने उड़ाया था डायलॉग्स का मजाक : रणबीर

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें उनका गजब का लुक है। रश्मिका मंदाना संग उनकी ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इस दौरान रणबीर वीडियो कॉल के जरिए फैंस से रूबरू हुए। उन्होंने 'एनिमल' के साथ 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट पर भी बात की।

रणबीर ने कहा कि ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। पिछले हफ्ते ही अयान ने फिल्म की कहानी सुनाई थी। मैं बता दूं कि दूसरा पार्ट पहले पार्ट से भी 10 गुना ज्यादा बड़ा होने वाला है। अयान इस वक्त 'वॉर 2' पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगले साल मई-जून तक 'वॉर 2' का काम पूरा हो जाएगा।

अगर ऐसा होता है तो अगले साल के अंत तक हम ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर देंगे या फिर 2025 की शुरुआत तक। हमने आपके फीडबैक के बाद इस पर बहुत ज्यादा काम किया है। पहला पार्ट देखने वालों ने कहा कि फिल्म में शिव और ईशा की केमिस्ट्री नहीं दिखी। कुछ ने डायलॉग्स का मजाक उड़ाया। हमने देखा कि कहां कमी रह गई। अब इन सारी चीजों को दिमाग में रखकर काम किया जा रहा है।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार