न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहिद और ईशान का ‘माचो मैन’ लुक छाया, शेयर की Photos, ‘इंडियन 2’ का पोस्टर आया सामने

एक्टर शाहिद कपूर ने चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर शुरू किया था। शाहिद को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं और वे अब लगातार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 7:48:15

2 News : शाहिद और ईशान का ‘माचो मैन’ लुक छाया, शेयर की Photos, ‘इंडियन 2’ का पोस्टर आया सामने

एक्टर शाहिद कपूर ने चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर शुरू किया था। शाहिद को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं और वे अब लगातार एक्सपरिमेंटल रोल कर रहे हैं। उनकी हर भूमिका चुनौतीपूर्ण होती है। शाहिद अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को हमेशा हैरान करते रहते हैं। हर बार उनका लुक अलग नजर आता है। इन दिनों शाहिद जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। शाहिद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए लुक की कुछ झलक दिखाई है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शाहिद ने आज रविवार (14 अप्रैल) को अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से पहली और दूसरी तस्वीर में शाहिद के साथ उनके भाई एक्टर ईशान खट्टर भी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहिद और ईशान जिम वियर में हैं। दोनों भाई इस दौरान मिरर में देखकर अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते कमाल के लग रहे हैं। एक तस्वीर में शाहिद खुद अपने बाइसेप्स की फोटो खींच रहे हैं।

शाहिद और ईशान का 'माचो मैन' लुक छाया हुआ है। शाहिद के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो वो जल्द ही 'अश्वत्थामा' तथा 'देवा' फिल्म में नजर आएंगे। रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बन रही 'देवा' में शाहिद के अपोजिट साउथ इंडियन एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। यह 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद वेब सीरीज 'फर्जी' के सीजन 2 में भी दिख सकते हैं।

‘इंडियन’ के सीक्वल ‘इंडियन 2’ में एक बार फिर धूम मचाएंगे कमल हासन

साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन भले ही 69 साल के हो चुके हैं, लेकिन फैंस के बीच आज भी उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है। वे हमेशा कमल की नई फिल्म का इंतजार करते रहते हैं। अब कमल बहुत जल्द अपनी फिल्म ‘इंडियन 2’ लेकर आ रहे हैं। इसे मशहूर फिल्ममेकर एस शंकर बन रहे हैं। अब मेकर्स ने आज रविवार (14 अप्रैल) को ‘इंडियन 2’ का पोस्टर जारी कर दिया। यह सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से फैल रहा है।

इसमें यह जानकारी भी दी गई है कि फिल्म कब रिलीज होगी। लायका प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के नए पोस्टर की झलक दिखाई है। तमिल और दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म का टाइटल ‘इंडियन 2’ तथा हिंदी व तेलुगु वर्जन में ‘हिंदुस्तानी 2’ और ‘Bharateeyudu 2’ होगा। पोस्टर में कमल ने एक लुक में व्हाइट सूट पहना है, तो दूसरे लुक में वे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज की यूनिफॉर्म में दिख रहे हैं।

कमल एक बार फिर सेनापति बनकर तहलका मचाएंगे। मूवी जून में थिएटर्स में दस्तक देगी। बता दें फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई कमल की फिल्म ‘इंडियन’ का सीक्वल है। वैसे कमल की पिछली फिल्म ‘विक्रम’ थी, जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। ‘विक्रम’ ने दुनियाभर में करीब 450 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष