शाहरुख खान के फैंस के लिए बड़ी खबर, इस दिन OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएगी फिल्म
राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 'पठान' का पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'हम मौसम में गड़बड़ी महसूस कर रहे हैं, आखिर पठान आ रहा है!
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Tue, 21 Mar 2023 11:40:47
यशराज फिल्म्स की स्पाई-सीरीज में बनी शाहरुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' 22 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। जी हां, बॉक्स ऑफिस पर 54 दिनों में 1049 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई का महासाम्राज्य खड़ा करने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर प्राइम वीडियो ने आधी रात को घोषणा की। बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने वाली इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दिलचस्प है कि अब इसके लिए सिर्फ कुछ घंटों का इंतजार बाकी है। प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर 'पठान' का पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'हम मौसम में गड़बड़ी महसूस कर रहे हैं, आखिर पठान आ रहा है!'