न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देखें ‘कुछ कुछ होता है’ की कुछ अनदेखी BTS Photos, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म महोत्सव में पहुंचे ये सितारे

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के डायरेक्शन में बनी सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 16 अक्टूबर को 25 साल हो जाएंगे। यह फिल्म आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 12:18:25

2 News : देखें ‘कुछ कुछ होता है’ की कुछ अनदेखी BTS Photos, विधु विनोद चोपड़ा फिल्म महोत्सव में पहुंचे ये सितारे

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के डायरेक्शन में बनी सुपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 16 अक्टूबर को 25 साल हो जाएंगे। यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। टीवी पर यह विभिन्न चैनलों पर आती रहती हैं और लोग इसका मजा उठाने से नहीं चूकते। फिल्म में रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और शानदार संगीत था। कह सकते हैं कि यह पूरी तरह से मसालेदार मूवी थी।

फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, रानी मुखर्जी, सलमान खान, अर्चना पूरन सिंह, अनुपम खेर, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, सना सईद जैसे कलाकार नजर आए थे। अब इसकी सिल्वर जुबली का जश्न मनाने के लिए करण के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे (BTS) की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में फिल्म की शुरुआत से लेकर अंत तक देखने को मिल रहा है।

पहली फोटो में रानी, शाहरुख और कोरियोग्राफर फराह खान 'कोई मिल गया' गाने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरी में फिल्ममेकर काजोल को सीन समझा रहे हैं। इसके साथ ही कई और भी तस्वीरें शेयर की गई हैं। कैप्शन में लिखा गया है “इससे पहले कि आप फिर से सिनेमाघरों की यादों में उतरें, यहां पर्दे के पीछे चल रही हर चीज की एक झलक है। 15 अक्टूबर को सिनेमा के जादू और 'कुछ कुछ होता है' का अनुभव करें।”

दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म इंडस्ट्री में हो चुके 45 साल

विधु विनोद चोपड़ा को बॉलीवुड का दिग्गज फिल्ममेकर माना जाता है। ‘सजा ए मौत’ के साथ फिल्म निर्देशन की शुरुआत करने वाले निर्माता-निर्दशक चोपड़ा ने ऑफिशियल तौर पर इंडस्ट्री में 45 साल पूरे कर लिए हैं। वे एक खास फिल्म महोत्सव की मेजबानी करके इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। शुक्रवार (13 अक्टूबर) की रात मुंबई में हुए भव्य उद्घाटन समारोह में अभिनेता कमल हासन, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और कई फेमस सेलेब्स शामिल हुए।

निर्देशक महेश भट्ट की पत्नी अभिनेत्री सोनी राजदान, अभिनेता विक्रांत मैसी, शरमन जोशी, नील नितिन मुकेश, राजू हिरानी सहित कई सितारों ने महोत्सव की शोभा बढ़ाई। सोनी अपनी बड़ी बेटी लेखिका शाहीन भट्ट के साथ नजर आईं। चोपड़ा की अगली फिल्म ‘12वीं फेल’ है, जो 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसमें विक्रांत मैसी लीड एक्टर हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और यूपीएससी एंट्रेंस एग्जाम देने वाले लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार