न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BO Collection : ‘सरफिरा’ में सुधार, तो ‘इंडियन 2’ की कमाई में गिरावट, ऐसा है ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘किल’ का हाल

बॉक्स ऑफिस पर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म लंबे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Jul 2024 1:37:27

BO Collection : ‘सरफिरा’ में सुधार, तो ‘इंडियन 2’ की कमाई में गिरावट, ऐसा है ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘किल’ का हाल

बॉक्स ऑफिस पर एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में नहीं टिक पाएगी। ‘सरफिरा’ ने शुक्रवार (12 जुलाई) को पहले दिन सिर्फ 2.5 करोड़ रुपए की कमाई की। यह पिछले 15 साल में अक्षय की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म है। अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक दूसरे दिन कमाई में इजाफा तो हुआ है, लेकिन इसे ज्यादा नहीं माना जा सकता।

फिल्म ने शनिवार को 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपए हो गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए है। बता दें कि अक्षय की पिछली कुछ फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिशन रानीगंज’, ‘रक्षाबंधन’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘सेल्फी’ फ्लॉप थीं। ‘राम सेतु’ एवरेज और ‘OMG 2’ हिट रही थीं। हालांकि बॉलीवुड में अक्षय की डिमांड आज भी बनी हुई है।

‘सरफिरा’ के साथ कई सालों से साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे सुपरस्टार कमल हासन की ‘इंडियन 2’ भी रिलीज हुई है। फिल्म का बजट 150 करोड़ है। फिल्म ने पहले दिन 25.6 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसने शनिवार को 16.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। टोटल कमाई 42.3 करोड़ रुपए हो गई है।

box office collection report,box office collection,kalki 2898 ad,kill,indian 2,sarfira,Akshay Kumar,kamal haasan,amitabh bachchan,prabhas,raghav juyal

‘कल्कि 2898 एडी’ ने शुक्रवार की तुलना में शनिवार को लगाई बढ़िया जंप

प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी जैसे स्टार्स से सजी ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज हुई थी। तब से ही फिल्म धूम मचा रही है। उसने पिछले दो हफ्तों में धांसू कमाई की है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 414.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 128.5 करोड़ रुपए बटोरे। शुक्रवार को 16वें दिन फिल्म की कमाई छह करोड़ रही थी।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार (13 जुलाई) को फिल्म ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ते हुए 14.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया। फिल्म की भारत में कुल कमाई 563.8 करोड़ रुपए पहुंच गई है। इसके अलावा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 1000 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। ऐसा कीर्तिमान हासिल करने वाली ये प्रभास की दूसरी फिल्म बन जाएगी।

दूसरी ओर, एक्शन फिल्म ‘किल’ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 11.1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसने नौवें दिन शनिवार को 86 लाख रुपए जुटाए। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 12.75 करोड़ रुपए पहुंच गई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क