न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया ने रणबीर सहित परिवार के सदस्यों के साथ मनाई क्रिसमस, कियारा को चूमते दिखे सिद्धार्थ, शेयर की Photos

बॉलीवुड पिछले कई दिनों से क्रिसमस सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। आए दिन कोई न कोई सितारा इस खास फेस्टिवल का जश्न मनाता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Dec 2023 2:00:47

आलिया ने रणबीर सहित परिवार के सदस्यों के साथ मनाई क्रिसमस, कियारा को चूमते दिखे सिद्धार्थ, शेयर की Photos

बॉलीवुड पिछले कई दिनों से क्रिसमस सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। आए दिन कोई न कोई सितारा इस खास फेस्टिवल का जश्न मनाता दिखता है। या तो वे अपनी तस्वीरें खुद ही सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर देते हैं या फिर किसी और सोर्स से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आ जाते हैं। अब आलिया ने आज सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर पति रणबीर कपूर, मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट सहित अपने परिवार के सदस्यों के साथ कई प्यारी इमेजेज शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में से एक में आलिया और रणबीर के बीच एक रोमांटिक पल दिखाया गया है। रणबीर, आलिया को किस कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में आलिया अपनी मां और बहन के साथ खूबसूरत ढंग से सजाए गए क्रिसमस ट्री के सामने पोज दे रही हैं। आलिया ने ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ एक सेल्फी भी पोस्ट की।

आलिया ने कैप्शन में लिखा, “इस समूह के लिए आभारी हूं.. इतना कुछ करने के लिए आभारी हूं..मैरी क्रिसमस और हमेशा खुश रहो।” शाहीन ने भी परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनके पिता फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी सौतेली बहन पूजा भट्ट भी हैं।

सिद्धार्थ की बाहों में नजर आईं कियारा, अनन्या ने नए घर में मनाई क्रिसमस

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इसी साल की शुरुआत में राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग की थी। इस जोड़ी ने शादी के बाद अपने पहले क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर पति संग प्यारी तस्वीर फैंस को दिखाई है। कियारा को सिद्धार्थ की बाहों में देखा जा सकता है। कियारा रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं।

वह व्हाइट शूज के साथ रेनडियर-सींग वाले हेडबैंड में कमाल लग रही हैं। सिद्धार्थ ने रेड कलर की पैंट और ब्लैक शर्ट पहना है। सिद्धार्थ, कियारा के गाल पर किस करते हुए उन्हें गले लगा रहे हैं। बैकग्राउंड में एक डोर दिख रही है, जिस पर काफी डेकोरेशन की गई है। कियारा ने कैप्शन में लिखा, “मेरी क्रिसमस।”

एक्ट्रेस अनन्य पांडे ने भी क्रिसमस मनाती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्हें रेनडियर हेयर बैंड और कलरफुल स्वेटर पहने हुए देखा जा सकता है। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “मेरे घर पर पहली क्रिसमस, सीक्रेट सांता, ढेर सारा खाना और अपने सबसे पुराने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक..इससे ज्यादा ग्रेटफुल नहीं हो सकती।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम