न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘आर्या 3’ के ट्रेलर में धमाकेदार अंदाज में दिखीं सुष्मिता, ‘गणपत’ का दूसरा गाना ‘जय गणेश’ हुआ रिलीज

इन दिनों पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की हिट वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे पार्ट की खूब चर्चा हो रही है। सीरीज के डायरेक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 12 Oct 2023 7:07:14

2 News : ‘आर्या 3’ के ट्रेलर में धमाकेदार अंदाज में दिखीं सुष्मिता, ‘गणपत’ का दूसरा गाना ‘जय गणेश’ हुआ रिलीज

इन दिनों पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की हिट वेब सीरीज ‘आर्या’ के तीसरे पार्ट की खूब चर्चा हो रही है। सीरीज के डायरेक्टर राम माधवानी हैं। आज गुरुवार (12 अक्टूबर) को ‘आर्या 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया। इसमें सुष्मिता अपने परिवार और बच्चों के लिए दुश्मनों से लड़ती हैं और उन्हें गोली लग जाती है।

सुष्मिता फुल एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। एक मिनट 59 सैकंड लंबा ये ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है। सुष्मिता एक बार फिर से खतरनाक और असरदार रोल में दिख रही हैं। ट्रेलर में अफीम के व्यापार के साथ-साथ ये भी दिखाया गया है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए मां किस हद तक जा सकती है।

‘आर्या 3’ OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 नवंबर को रिलीज होगी। इससे पहले रिलीज हुए ‘आर्या 3’ के टीजर में पिछले 2 सीजन की झलक दिखाई गई थी। साल 2020 में आई ‘आर्या’ में सुष्मिता ने एक ऐसी मां का रोल प्ले किया था, जो अपराध से अपने परिवार और बच्चों की रक्षा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होती हैं।

aarya 3,aarya 3 web series,sushmita sen,actress sushmita sen,ganapath movie,tiger shroff,kriti sanon,gai ganesha song

‘गणपत’ का यह गाना देख आप भी गणेशजी की भक्ति में डूब जाएंगे

एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन की जोड़ी ‘हीरोपंती’ के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपना जादू चलाने को तैयार है। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गणपत’ में दोनों बिल्कुल अलग किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के कुछ पोस्टर, टीजर और ट्रेलर सामने आ चुके हैं। अब मेकर्स ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को ‘गणपत’ का दूसरा गाना ‘जय गणेश’ रिलीज कर दिया है।

इसमें टाइगर ‘गणपति बप्पा’ की भक्ति में खोए हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘हम आए हैं’ भी खूब पसंद किया जा रहा है। ‘जय गणेश’ में टाइगर का बिल्कुल अनदेखा अंदाज देखने को मिल रहा है। दो मिनट 33 सैकंड के इस गाने को सुनकर आप भी गणेशजी की भक्ति में डूब जाएंगे। टाइगर की तगड़ी एंट्री होती है।

उन्होंने बाजू पर गणपति बप्पा का छोटा सा ब्रेसलेट बांधा हुआ है। गले में माला और धोती-कुर्ता पहने टाइगर बप्पा की बड़ी सी मूरत दर्शाते हैं। गाने की शुरुआत श्लोक ‘वक्रतुंड महाकाय’ से होती है। गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज देने के साथ कंपोज भी किया है। लिरिक्स अक्षय त्रिपाठी ने लिखे हैं। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार