न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रेयस को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इस एक्ट्रेस ने शेयर की बेबी शॉवर की तस्वीरें

मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े को हरियाणा के सोनीपत जिले की एक मल्टी मार्केटिंग फर्म से जुड़े धोखाधड़ी और विश्वासघात मामले में सुप्रीम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 8:50:03

2 News : श्रेयस को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इस एक्ट्रेस ने शेयर की बेबी शॉवर की तस्वीरें

मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े को हरियाणा के सोनीपत जिले की एक मल्टी मार्केटिंग फर्म से जुड़े धोखाधड़ी और विश्वासघात मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की बेंच ने सुनवाई करते हुए श्रेयस को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी और हरियाणा पुलिस समेत अन्य को नोटिस जारी कर मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने श्रेयस सहित अन्य अभिनेताओं और फर्म के ब्रांड एंबेसडर को एफआईआर में शामिल करने पर पुलिस से जवाब मांगा है।

दरअसल मामला इंदौर में रजिस्टर्ड एक कंपनी ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के प्रमोशन से जुड़ा है, जो 50 लाख से ज्यादा लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई है। सोसाइटी ने श्रेयस और आलोक नाथ को अपना ब्रांड एंबेसडर बताकर चिटफंड स्कीम निकाली थी। इस कंपनी पर आरोप है कि 6 साल में दोगुनी रकम देने का झांसा देकर इसने 45 लोगों से 9.12 करोड़ रुपए ऐंठे। संचालकों ने एजेंट के तौर पर जुड़ने वालों को मैनेजर का पद देकर अन्य लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। करोड़ों रुपए हड़पने के बाद पिछले साल नवंबर में सोसाइटी के ऑफिस अचानक से बंद होने लगे, जिसके बाद पीड़ितों ने अलग-अलग जगह इसको लेकर एफआईआर दर्ज कराई।

इस कड़ी में सोनीपत जिले के गांव हसनपुर के युवक विपुल ने भी श्रेयस और आलोक नाथ सहित 13 लोगों के खिलाफ मुरथल पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और विश्वासघात के मामले में एफआईआर दर्ज कराई। मामले में नामजद लोगों में इंदौर के नरेंद्र नेगी, दुबई में रहने वाले समीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, परिक्षित पारसे, मुंबई निवासी आरके शेट्टी, मुख्य ट्रेनर राजेश टैगोर, संजय मुदगिल, हरियाणा हेड पप्पू शर्मा, चंडीगढ़ निवासी आकाश श्रीवास्तव, चेस्ट ब्रांच अधिकारी रामकंवार झा, पानीपत निवासी शबाबे हुसैन भी शामिल हैं।

काम के मोर्चे पर बता करें तो श्रेयस पिछली बार जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आए थे, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया गया, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। आने वाले समय में श्रेयस एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' भी इन्हीं में से एक है। श्रेयस के पास 'वेलकम टू द जंगल' और 'द इंडिया स्टोरी' जैसी फिल्में भी हैं।

जल्द मां बनेंगी ‘कभी खुशी कभी गम’ फेम एक्ट्रेस मालविका राज

साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर खान के बचपन के किरदार ‘छोटी पू’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मालविका राज इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज का लुत्फ उठा रही हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। मालविका ने अब अपने इंस्टाग्राम पर बेबी शॉवर पार्टी की झलक फैंस के साथ शेयर की है। इस खास मौके पर पिंक और ब्लू कलर थीम पर पूरा वेन्यू फूलों से सजा हुआ था। मालविका ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो के कैप्शन में लिखा, “मेरा Mary Poppins थीम बेबी शावर था। हवाओं में जादू था और मेरी ड्रेस में स्पार्कल्स थे। हर जगह प्यार।”

फोटो में मालविका के साथ उनके पति प्रणव बग्गा भी नजर आ रहे हैं। मालविका बेबी पिंक कलर की शिमरी ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। उनकी ड्रेस पर फ्लोरल डिज़ाइन थे और उन्होंने लुक को लाइट मेकअप, हेयरपिंस और वॉच के साथ स्टाइल किया था। दूसरी ओर, प्रणव डेनिम शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी स्मार्ट लग रहे थे। मालविका के बेबी शॉवर में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए जिसमें हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी हैं।

बता दें कि मालविका ने साल 2001 में आई करण जौहर की फिल्म ‘K3G’ में काम कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन व करीना जैसे स्टार से सजी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। मालविका अपने जमाने के मशहूर दिवंगत एक्टर जगदीश राज की पोती और एक्ट्रेस अनीता राज की भतीजी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी