Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट

‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर अपना अनुभव बताया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 27 Sep 2026 9:09:59

‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट

सौम्या टंडन इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। ‘धुरंधर’ में उल्फत के किरदार से सुर्खियां बटोरने के बाद अभिनेत्री अब सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे। सौम्या ने हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने अनुभव और खुशी के बारे में लिखा है।

सूरज बड़जात्या की फिल्म के सेट पर दिखीं सौम्या

सौम्या टंडन ने ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट से कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ-साथ फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सौम्या गुलाबी रंग की साड़ी, ज्वेलरी और मेकअप में दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री ने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें उनके साथ शरवरी वाघ, आयुष्मान खुराना, सुप्रिया पाठक, अनुपम खेर और अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। सेट से सामने आई तस्वीरों के जरिए फिल्म से जुड़े कलाकारों की झलक भी देखने को मिली।

सौम्या ने सूरज बड़जात्या के लिए कही ये बात

तस्वीरें शेयर करते हुए सौम्या टंडन ने सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के अनुभव को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि सूरज बड़जात्या के निर्देशन में काम करना किसी भी अभिनेता के लिए सपना होता है। अभिनेत्री ने फिल्म के सेट को अब तक का सबसे खुशनुमा सेट बताया और कहा कि ‘ये प्रेम मोल लिया’ के सेट पर बिताया हर पल वह हमेशा याद रखेंगी।

सौम्या ने अपने नोट में यह भी लिखा कि स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सच्चा प्यार उसके पीछे मौजूद सच्चे प्यार से आता है। उन्होंने इस अनुभव के लिए फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ राजश्री फिल्म्स का भी शुक्रिया अदा किया। अपने पोस्ट में अभिनेत्री ने दर्शकों से 27 नवंबर को सिनेमाघरों में मिलने की बात भी कही है।

‘धुरंधर’ में उल्फत के किरदार से मिली चर्चा

सौम्या टंडन इससे पहले आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया था। इस भूमिका को लेकर उन्हें काफी चर्चा मिली थी। ‘धुरंधर’ के बाद अब उनकी अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ है, जिसमें वह आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ के साथ दिखाई देंगी।

‘भाभीजी घर पर हैं’ से घर-घर में पहचान मिली

सौम्या टंडन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। साल 2006 में वह फेमिना कवर गर्ल प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप रही थीं। इसके बाद 2007 में वह इम्तियाज अली की फिल्म ‘जब वी मेट’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने करीना कपूर की बहन रूप का किरदार निभाया था।

अभिनेत्री ने लोकप्रिय रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के तीन सीजन भी होस्ट किए। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टेलीविजन शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अनीता भाभी यानी ‘गोरी मेम’ के किरदार से मिली।

सौम्या टंडन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 2016 में मुंबई में एक निजी समारोह में सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की थी। दोनों का एक बेटा मिरान है। अब ‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी अगली मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology