न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सतीश कौशिक के निधन से शोक में बॉलीवुड, नम आंखों से सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशक का 67 साल की उम्र में आज गुरुवार तकड़े मुंबई में निधन हो गया। सतीश कौशिक के जिगरी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उनके निधन की जानकारी फैंस को दी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 10:31:50

सतीश कौशिक के निधन से शोक में बॉलीवुड, नम आंखों से सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशक का 67 साल की उम्र में आज गुरुवार तकड़े मुंबई में निधन हो गया। सतीश कौशिक के जिगरी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने उनके निधन की जानकारी फैंस को दी। एक्टर की मौत की खबर सामने आते ही फिल्मी दुनिया में सन्नाटा छाया हुआ है। हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। अनुपम खेर, रितेश देशमुख कंगना रनौत समेत इन सितारों ने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

satish kaushik,satish kaushik death,satish kaushik news in hindi

अनुपम खेर ने अपने दिवंगत जिगरी दोस्त के निधन पर साथ में एक तस्वीर शेयर की और ट्वीट किया- 'जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! सतीश आपके बिना जिंदगी अब कभी भी पहले जैसी नहीं रहेगी! ओम् शांति!'

satish kaushik,satish kaushik death,satish kaushik news in hindi

कंगना रनौत ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा- ‘इस भयानक खबर से नींद खुली। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उन्हें इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी हमेशा खलेगी। ओम शांति।’

satish kaushik,satish kaushik death,satish kaushik news in hindi

सतीश कौशिक के निधन पर मधुर भंडारकर शॉक्ड हैं। उन्होंने अभिनेता के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं, जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति।’

टीवी अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने भी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘आज मेरे मेंटॉर, मुंबई का मेरा सपोर्ट सिस्टम चला गया। मेरे लिए मेरे पिता समान, मुझे प्यार करने वाले सतीश कौशिक मैं आपको हमेशा याद करूंगा। ओम शांति सतीश कौशिक सर। आपकी आत्मा को शांति मिले।’

satish kaushik,satish kaushik death,satish kaushik news in hindi

एक्टर मनोज जोशी ने ट्वीट किया- 'मेरे बेहद करीबी दोस्तों में शामिल सतीश कौशिक के निधन से मैं किस हद तक स्तब्ध और दुखी हूं, इसे शब्दों में नहीं बता पाऊंगा। वे अलग-अलग मीडियम पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए याद आएंगे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ हैं। ऊँ शांति।'

satish kaushik,satish kaushik death,satish kaushik news in hindi

अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा- 'यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए हैं। आपकी जिंदादिल हंसी अब भी मेरे कानों में गूंज जाती है। आप दयालु और उदार को-एक्टर थे और बिना कुछ कहे भी बहुत कुछ सिखाने वाले टीचर। इसके लिए आपका शुक्रिया। आपकी बहुत याद आएगी, आपकी लेगेसी हमारे दिलों में जिंदा रहेगी।'

satish kaushik,satish kaushik death,satish kaushik news in hindi

सुनील शेट्‌टी ने ट्वीट किया- 'आज हमने फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन कलाकर को खो दिया। जो लोग उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करने वालों के लिए उनकी यादें ब्लेसिंग होंगी।'

satish kaushik,satish kaushik death,satish kaushik news in hindi

अभिषेक बच्चन ने लिखा- 'हमारे प्यारे सतीश कौशिक जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वे बहुत विनम्र, उदार और प्यार लुटाने वाले इंसान थे। हमेशा हंसते-मुस्कराते रहते थे। आज हमारी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। Rest in peace सतीश अंकल। हम सब आपको मिस करेंगे। 🙏'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
तरुण तेजपाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराया; ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
सोनम वांगचुक ने गाली वाले वीडियो पर दी प्रतिक्रिया, बोले- सरकार को समझना चाहिए युवाओं में इतना गुस्सा क्यों है
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
'भारत हिंदू राष्ट्र बना तो लौट आएगी दमनकारी व्यवस्था', सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के बयान से बढ़ा विवाद
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
महिला ने बाइक पर दिया बच्चे को जन्म, भावुक वीडियो देख लोगों ने मां-बच्चे के लिए मांगी दुआ
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतकर भावुक हुईं श्रेया कालरा, बोलीं- कंटेंट क्रिएटर होने की वजह से मुझे कम समझा गया
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14वें दिन धीमी पड़ी 'जन नायकन' की रफ्तार, बुधवार को दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा
Apple की भारत में रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बिक्री ने पार किया 87 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा